फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पैरा ओलंपियन सचिन चौधरी का छठे दिन धरना समाप्त, डीमए अनिल ढींगरा ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

Sat, 14 Sep 2019 02:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पैरा ओलंपियन खिलाड़ी सचिन चौधरी को जूस पिलाते डीएम अनिल ढींगरा (दाएं) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपनी मांगों को लेकर पांच दिन से आमरण अनशन पर बैठे पैरा ओलंपियन खिलाड़ी सचिन चौधरी का आज डीएम अनिल ढींगरा ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

विज्ञापन


शुक्रवार को देर रात प्रशासनिक अधिकारी पैरा ओलंपियन सचिन चौधरी से धरनास्थल पर मिले और जल्द ही उनकी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री से उन्हें मिलवाने की बात कही। अधिकारियों की बात से धरने पर बैठे सचिन संतुष्ट नजर आए। वहीं शनिवार सुबह डीएम अनिल ढींगरा फिर से धरनास्थल पहुंचे और खिलाड़ी को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। 

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता ने अदालत को सुनाई यूनिक कार मोटर्स मालिक के आठ साल के जुल्म की दास्तां, मांगा इंसाफ
विज्ञापन


प्रदेशभर के पैरा खिलाड़ियों की लड़ाई लड़ रहे सचिन चौधरी से मिलने शुक्रवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवई, रालोद संगठन महासचिव राजकुमार सांगवान सहित अन्य सामाजिक संगठन के सदस्य पुहंचे। सचिन को कजाख्स्तान में वर्ल्ड चैंपियनशिप क्वालीफाई के लिए अभ्यास करते समय कंधे में चोट लग गई थी, इसके बाद भी धरने पर बैठे रहे। 

विज्ञापन

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सचिन से पैरा खिलाड़ियों के हक को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करने की बात कही। उन्होंने सचिन से 10 दिन का समय देने और धरना समाप्त कर अपने साथ लखनऊ चलने की अपील की।

वहीं सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवई ने भी सचिन सहित अन्य पैरा खिलाड़ियों से धरना समाप्त करने की अपील की। विधायक ने फोन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर मामले की जानकारी दी। विधायक ने पैरा खिलाड़ियों को पैरा नीति बनाने को लेकर मदद का भरोसा दिलाया। 

यह भी पढ़ें: बागपत: तीन साल की मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस चौकी से चंद किमी की दूरी पर हुई वारदात

रालोद नेता राजकुमार सांगवान ने कहा कि पैरा खिलाड़ियों की मांग जायज है। सचिन चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का मान बढ़ाया है। सरकार को मामले का संज्ञान लेना चाहिए। सचिन ने कहा कि वो 15 सालों से पैरा खिलाड़ियों की लड़ाई लड़ रहे हैं, जब तक कोई ठोस आश्वासन सरकार नहीं देती वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। हालांकि अधिकारियों के आश्वासन पर आज सुबह उन्होंने धरना समाप्त किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें