घटना को पांच दिन बीत जानेे के बाद छठे दिन भी पुलिस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली। पुलिस अब तक 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। चार जिलों की पुलिस भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी। पुलिस का मुखबिर तंत्र पूरी तरह से फेल हो गया है। पुरानी लूट की घटनाओं में शामिल रहे बदमाशों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। उनकी वर्तमान लोकेशन के बारे में जानकारी ली जा रही है।
यह भी पढ़ें: अपराजिता: छात्राओं ने पेंटिंग समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा, पहचानी अपनी प्रतिभा
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस की टीम खुलासे के लिए लगी हुई है। जो भी लाइन मिल रही है, उस पर काम किया जा रहा है। बदमाशों ने घटना मेें मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल नहीं किया। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं शुक्रवार को बैंक में लेन-देन कार्य शुरू हो गया है। बैंक में सुरक्षा गार्ड नियुक्त कर दिया गया। पांच नए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है।