फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फौजी की गुहार पर पुलिस ने बंधनमुक्त कराई प्रेमिका, थाने में डाली वरमाला, बांटी मिठाई

Thu, 24 Nov 2022 11:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एक साल बाद ड्यूटी से लौटा फौजी थाने पहुंचा और पुलिस को प्रेमिका के परिजनों द्वारा बंधक बनाकर रखे जाने की शिकायत की। इस पर पुलिस ने युवती को बंधनमुक्त कराकर थाने में ही फौजी की शादी कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम प्रसंग के बाद एक साल पहले मेरठ के टीपीनगर की युवती से कोर्ट मैरिज करने वाले फौजी को अपना प्यार पाने के लिए पुलिस की शरण लेनी पड़ी। परिजनों ने युवती को घर में ही बंधक बना लिया था और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। एसएसपी के निर्देश पर टीपी नगर थाना पुलिस ने युवती को बंधनमुक्त कराकर फौजी से मिलवाया। थाने में ही दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद युवती अपने पति के साथ ससुराल रवाना हो गई।

विज्ञापन


मवाना का रहने वाला फौजी आदित्य चौधरी मंगलवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के पास पहुंचा। फौजी ने बताया कि वह टीपीनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली युवती शोभा से प्यार करता है। दोनों ने अपने परिजनों को बताए बिना ही एक साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद वह श्रीनगर में ड्यूटी पर चला गया था।

यह भी पढ़ें: UP: पूर्व मंत्री याकूब पर शिकंजा, आठ जगह संपत्तियां चिह्नित, साथी फैजाब को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती अपने घर पर ही रह रही थी। ड्यूटी पर जाने के बाद उनकी रोजाना मोबाइल पर बातें होती थी। एक सप्ताह पहले वह छुट्टी पर घर आया था। घर आने के बाद उन्होंने प्रेमिका से मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया तो मोबाइल बंद मिला। इसके बाद वह उनकी कॉलोनी में पहुंचा और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि युवती को उसके परिजनों ने ही घर में बंधक बना रखा है। आशंका है कि परिजन उसकी हत्या भी कर सकते हैं। 

इसके बाद फौजी मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा और अपने प्यार को बंधनमुक्त कराने की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर टीपीनगर पुलिस बुधवार सुबह युवती के घर पहुंची और उसे बंधनमुक्त कराकर थाने ले आई।
 
थाने में युवती ने फौजी के साथ रहने की इच्छा जताई। फौजी ने पुलिस को अपनी कोर्ट मैरिज के सभी कागजात दिखाए। इसके बाद पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। पुलिस ने दोनों को एक साथ रहने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें