फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगीन रोशनी में नहाए बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगीन रोशनी में नहाए बाजार
विज्ञापन

मेरठ। शहर के मुख्य बाजार शाम ढलते ही रंगीन रोशनी से चकाचौंध हो गए। बेगमपुल, वेस्ट एंड रोड, आबूलेन, लालकुर्ती, नई सड़क, शारदा रोड मार्केट सजाए गए। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट, चौक बाजार और शारदा रोड पर ज्यादा भीड़ के कारण पैदल निकलने काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

बेगमपुल व्यापार संघ ने दीपावली पर बाजार को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया। इसका उद्घाटन विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, नवीन गुप्ता, अरुण वशिष्ठ, विनीत शारदा ने किया। बेगमपुल व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश सिंघल और महामंत्री पुनीत शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान परिमल चंद्रा, राजीव सिंघल, महेंद्र सचदेवा, राजा, अशोक महेश्वरी, विशाल माथुर, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, लालकुर्ती संजय गांधी मार्केट व्यापार संघ में दीपावली मेले का उद्घाटन संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने किया। वहीं पुराने शहर के साथ नई बसी कॉलोनियों को भी आकर्षक लाइटों से सजाया गया। इस बार क्रिस्टल लाइट, लाइटिंग कैंडल, बंदनवार, पाइप लाइट, फोकस लाइट, फ्लड लाइट, दीपक वाली झालर आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें