मंत्री नितिन गडकरी 23 दिसंबर को मेरठ आएंगे। खास बात यह है कि नितिन गडकरी शहरवासियों को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। वहीं मेरठ में रिंग रोड का शिलान्यास भी सूची में शामिल होना तय माना जा रहा है।
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 23 दिसंबर को मेरठ को परिवहन प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, मेरठ में रिंग रोड का शिलान्यास सूची में शामिल होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने संसद भवन स्थित कार्यालय में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। सांसद ने बताया कि मेरठ में सभा के लिए स्थल को अगले एक-दो दिन में फाइनल कर दिया जाएगा। डासना से मेरठ तक अप्रैल-2020 में वाहनों के लिए एक्सप्रेसवे को खोल दिया गया था। अभी तक वाहनों से शुल्क नहीं लिया जा रहा है। हालांकि, पॉथवे कंपनी ने टोल के लिए ट्रायल शुरू कर दिया है।
मेरठ में मवाना रोड से रुडकी रोड, गढ़ रोड से हापुड़ रोड, गढ़ रोड से मवाना रोड को जोड़ने वाली रिंग रोड का शिलान्यास भी प्रस्तावित है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के 14 किमी के पांचवे चरण का शिलान्यास भी प्रस्तावित है। इसे हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर के पास शाकरपुर गांव से शुरू होकर गाजियाबाद के तलहटा में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाना है। इसके लिए हाइड्रो कंपनी का चयन किया जा चुका है।