फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 10 दिन में पुलिस नहीं कर सकी खुलासा, सैन्य अधिकारी ने SSP को बताई पूरी घटना, ये था मामला

Fri, 23 Dec 2022 04:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News: पीड़ित सैन्य अधिकारी का आरोप है कि पुलिस 10 दिन में भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी। उन्होंने SSP ऑफिस पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पीड़ित सैन्य अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शुक्रवार को एक सैन्य अधिकारी एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के 10 दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी तक सिर्फ लकीर पीट रही है, जबकि सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई थी। एसएसपी ने इस मामले में घटना के खुलासे का दावा किया है।

विज्ञापन


बताया गया कि लालकुर्ती थाना क्षेत्र में लगभग 10 दिन पहले बदमाशों ने एक सैन्य अधिकारी के घर को खंगाला था। घटना के दौरान सैन्य अधिकारी अपने परिवार के साथ आगरा गए हुए थे।

एसएसपी से की कार्रवाई की मांग
लालकुर्ती थाना क्षेत्र के तोपखाना इलाके में रहने वाले असलम परवेज खान शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। असलम ने बताया कि वह दिल्ली में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बेटे भी मेरठ से बाहर रहते हैं। असलम के मुताबिक, बीती 12 दिसंबर को वह अपने पूरे परिवार के साथ आगरा गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: पश्चिमी यूपी में कड़ाके ठंड, छूट रही लोगों की कंपकंपी, हादसे में तीन की मौत, पढ़ें हर अपडेट

विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान दो बदमाशों ने घर के ताले तोड़कर लाखों की ज्वेलरी और कैश सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। वापस लौटने पर असलम ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें: Rapid Train: चार रैपिड रेल के सेट से दिखा अद्भुत नजारा, जमीन देने के लिए MDA तैयार, चौथी सुरंग का निर्माण शुरू

पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने चोरी से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी थी। जिसमें दो युवक घटना को अंजाम देते दिखाई दे रहे थे। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस अब तक चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं, एसएसपी ने थाना पुलिस को जल्द से जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें