फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी के इस कॉलेज ने देश को दिए बड़े-बड़े अफसर और खिलाड़ी, जानें- पूरा इतिहास

Thu, 06 Aug 2020 01:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • 1903 में नानक चंद शर्मा ट्रस्ट बनने के बाद स्कूल-कॉलेज की हुई स्थापना
  • बुधवार को पंडित नानक चंद की जयंती पर हुआ माल्यार्पण 
विज्ञापन
एनएएस कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

68 साल पहले शुरू हुए एनएएस कॉलेज में पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। नानक चंद ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था की नींव 1903 में ही पड़ गई थी, लेकिन कॉलेज की शुरुआत सन 1952 में हुई। यहां से कितने ही छात्र-छात्राएं पढ़कर बड़े पदों पर पहुंचे। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने भी यहां के ग्राउंड पर हॉकी खेली। कॉलेज में एडमिशन के लिए सीसीएसयू की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा।

विज्ञापन


कॉलेज की पहचान संस्कृत के बेहतरीन कॉलेजों में है। यहां से पढ़कर निकले लेफ्टिनेंट जनरल सुमित कुमार हों या फिर ब्रिगेडियर राजेश मोहन शर्मा, एयरफोर्स ऑफिसर एसके त्यागी से लेकर यूपीएससी के चेयरमैन तक कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं। कॉलेज के मैदान ने देश को कई नामचीन हॉकी खिलाड़ी भी दिए। ओलंपियन रोमियो जेम्स और एनपी सिंह कॉलेज के हॉकी खिलाड़ी रहे। इसके अलावा मोहम्मद नईम और प्रमोद बाटला भी यहीं के छात्र रहे। क्रिकेट में रफीउल्ला और उनके भाई वसीउल्ला ने रणजी तक का सफर पूरा किया। मेजर ध्यानचंद तक यहां खेलने आए। हाल में यहां पर महिला हॉकी एकेडमी में खेलकर लड़कियां खुद को नेशनल खेलने के लिए तैयार कर रही हैं। 

पंडित नानक चंद की जयंती मनाई 
पंडित नानक चंद का जन्म पांच अगस्त सन 1862 में हुआ था। वे शिक्षा के प्रति कितने चिंतित थे, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 22 साल की उम्र में सन 1884 में अपनी जागीरदारी की बड़ी वसीयत समाज सेवा के कार्यों के लिए दे दी थी। शिक्षा पर बहुत पैसा दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में गर्मी का कहर, उमस बढ़ने से लोगों का बुरा हाल, जानें- अगले तीन दिन तक कैसा रहेगा मौसम
विज्ञापन


सन 1903 में पंडित नानक चंद ट्रस्ट की शुरुआत हुई। 1909 में हाईस्कूल की शुरुआत हुई। 1947 में इंटरमीडिएट की कक्षाएं शुरू हो गईं। 1952 में डिग्री कॉलेज शुरू हो गया। महज 38 साल की उम्र में पंडित नानक चंद का देहांत हो गया। बुधवार को उनकी जयंती पर कोरोना महामारी के कारण सूक्ष्म कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव एवं पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा, प्रबंध समिति के सदस्य अमित शर्मा, प्राचार्य डॉ. वीपी राकेश, कार्यालय अधीक्षक अभिषेक भाटिया एवं शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पंडित नानक चंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. सुनील कुमार शर्मा, डॉ. कविश्री जायसवाल, डॉ. देवेश टंडन मौजूद रहे। शिक्षकों ने पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें