क्रांति पथ को समझ लिया फुटपाथ
शहीद स्मारक को देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोगों का आवागमन रहता है। स्मारक की दीवार के ठीक नीचे से गुजर रहे क्रांति पथ को फुटपाथ समझ लिया गया है। यहां साइकिल, चाय आदि की दुकान लगाकर लोग कब्जा जमाकर बैठने लगे हैं। वहीं, बस, कार आदि की पार्किंग भी शहीद स्मारक के बाहर हो रही है। इसके बाद भी प्रशासन-पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
यह भी पढें :
लिव-इन का खौफनाक अंत: नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, गर्भवती सीमा को दी ऐसी मौत, लाश देख कांपी लोगों की रूह
अभी चल रही है बात
अभी लाइट एंड साउंड शो के स्थानांतरण के लिए नगर निगम से बात चल रही है। क्रांति पथ पर से अवैध कब्जे प्रशासन से बात करके हटवाएंगे।
- अंजू चौधरी, पर्यटन अधिकारी, मेरठ