फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा झटका: कांग्रेस के टिकट पर पांच बार चुनाव लड़े रमेश ढींगरा ने पार्टी को कहा अलविदा, बोले- योगी-मोदी कर रहे अच्छा काम

Sun, 12 Sep 2021 10:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पिछले 40 साल से कांग्रेस पार्टी में जमे रमेश ढींगरा ने रविवार को पार्टी को अलविदा कह दिया। वे कांग्रेस के टिकट पर पांच बार चुनाव लड़े चुके थे। उन्होंने कहा कि अभी किसी पार्टी में जाने का निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने छोड़ी पार्टी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कैंट क्षेत्र से पांच बार कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके पंजाबी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश ढींगरा ने रविवार को कांग्रेस को अलविदा कह दिया। वे पिछले 40 साल से कांग्रेस में थे।

विज्ञापन


आबूलेन स्थित राजमहल होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में रविवार को उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की सोच से ओतप्रोत पार्टी अब नेतृत्व विहीन होने के साथ ही दिशा विहीन भी हो चुकी है। ऐसे में दुखी मन से कांग्रेस का अलविदा कहना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाबी संगठन की पूरी कार्यकारिणी से विचार विमर्श करने बाद ये निर्णय लिया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छा कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अभी किसी पार्टी में जाने का निर्णय नहीं लिया है। हालांकि जिस तरह से उन्होंने योगी और मोदी की प्रशंसा की उससे साफ हो गया कि भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा भी कि लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का साथ दिया था। चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार के करीब पंजाबी वोट हैं, पंजाबी संगठन के लोग एक ही पार्टी के साथ रहेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में खोखले दावे और ताबड़तोड़ हत्याएं: कहीं भाजपा नेता तो कहीं राष्ट्रीय खिलाड़ी का मर्डर, देखें चार हत्याओं की दर्दनाक तस्वीरें

पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश के चीफ पैटर्न दर्शन लाल मक्कड़ ने कहा कि ये निर्णय पूरी कार्यकारिणी से विचार करने के बाद लिया गया है। पंजाबी समाज रमेश ढींगरा के साथ रहेगा। प्रेस कांफ्रेंस में उपाध्यक्ष हरमीत सिंह सीटा, दविंद्र सिंह नैयर, नरेंद्र सिंह करनैल, राजवीर सिंह, गौरव सेठ, अश्वनी कपूर, गुरु तेज सिंह तेजी, दिल्ला सलूजा, पंकज सोम और हरविंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: हंसता हुआ चेहरा और हजारों सपने... पर दरिंदों ने उजाड़ दी दुनिया, मर्डर की दास्तां सुन उड़े हर किसी के होश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें