भाजपा के रंग में रंगे हैं पोस्टर
सीओ की पत्नी के चुनाव प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर और सोशल मीडिया का प्लेटफार्म पूरी तरह भाजपा के रंग में रंगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ के पोस्टर चस्पा किए गए हैं।
नोएडा के चर्चित सुमित मुठभेड़ की जांच में फंसे हैं सरगम
तीन अक्तूबर 2017 को गांव चिरचिटा निवासी सुमित गुर्जर को नोएडा में मुठभेड़ में मारे जाने के मामले में भी सीओ जितेंद्र सरगम की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इसकी जांच अपराध शाखा, आपराधिक जांच विभाग (सीबीसीआईडी) कर रही है। सीबीसीआईडी टीम को दिए बयानों में सुमित के भाई, पिता और एक गवाह ने मुठभेड़ को फर्जी करार दिया और सीओ सरधना जितेंद्र सरगम पर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि सीबीसीआईडी जांच से ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सीबीसीआईडी जांच के लिए हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की है।
चंदा जुटाकर रखी एकेडमी की नींव
बागपत के खिलाड़ियों और गांव के लोगों ने चंदा एकत्र कर एकेडमी की नींव रखी है। सभी के सौजन्य से इसे बनाया जा रहा है। एक भी आरोप मुझ पर नहीं हैं। मेरा मूल पता दिल्ली है। पंचायत चुनाव की घोषणा नहीं हुई है।
- जितेंद्र सरगम, सीओ सरधना
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/