फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में रंगरलियां मना रहे थे प्रेमी जोड़े, पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, देखिए तस्वीरें

Wed, 30 Dec 2020 08:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
होटल में पकड़े गए प्रेमी जोड़े - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद के मोदीपुरम में रुड़की रोड स्थित एक होटल में बुधवार को पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने छापा मारकर 17 लड़के-लड़कियों को पकड़ा है। नए साल की पार्टी की आड़ में प्रेमी जोड़े रंगरलियां मना रहे थे। पुलिस ने जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस ने होटल में छापा मारा - फोटो : अमर उजाला
रुड़की रोड स्थित शांति निकेतन कॉलोनी के अंदर होटल जीनझर है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर होटल को सजाया गया था। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि पार्टी की आड़ में होटल में गलत काम हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
होटल में पकड़े गए प्रेमी जोड़े - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने छापा मारकर कमरों की तलाशी ली तो यहां कई प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने दस लड़के व सात लड़कियों को हिरासत में लिया है। होटल के कमरों से शराब की बोतल व आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। कुछ युवक शराब के नशे में मिले। जानकारी होने पर कॉलोनी के लोगों ने हंगामा कर होटल मालिक पर कार्रवाई की मांग की। 

यह भी पढ़ें: शहादत को नमन: बहुत वादे निभाने थे... अधूरा रह गया सबकुछ, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें

4 of 5
पुलिस ने होटल में छापा मारा - फोटो : अमर उजाला
होटल रुड़की रोड स्थित एक बेकरी संचालक का बताया जा रहा है। पुलिस संचालक से पूछताछ में जुटी है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पहले भी होटल में लड़के-लड़कियों का आना जाना था। कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 

यह भी पढ़ें: शहीद अनिल तोमर कहते थे... दो-चार आतंकियों के लिए तो मैं अकेला ही काफी हूं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होटल में पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
होटल में मिले प्रेमी जोड़े बालिग हैं। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी के परिजनों को सूचना दी गई है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - दिग्विजय नाथ शाही, थाना प्रभारी, पल्लवपुरम

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें