कनोहर लाल गर्ल्स डिग्री कॉलज में बुधवार को वार्षिक क्रीड़ा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम छूना है आसमान रही। छात्राओं ने आउटडोर और इनडोर खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. रागिनी प्रताप ने किया। इनडोर गेम्स में शतरंज और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं हुईं।
शतरंज में 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला नौबहार और दीपा के बीच हुआ। इसमें दीपा विजयीं रही। बैडमिंटन में 126 प्रतिभागी शामिल हुए। सेमीफाइनल राउंड में रशीला और नौबहार ने बेहतर प्रदर्शन किया। फाइनल में सपना रानी ने 21-13 और 21-15 से रशीला को हराया।
डबल सेमीफाइनल में रशीला और शैली चौधरी तथा समीक्षा और भारती के बीच मुकाबला हुआ। रशीला व शैली की जोड़ी का फाइनल मुकाबला सपना और शिवानी त्यागी से हुआ। इसमें सपना और शिवानी त्यागी ने 21-13 और 21-16 से जीत हासिल की।
आउटडोर गेम्स में क्रिकेट में दिल्ली ड्रेगंस टीम विजेता बनी। कबड्डी में बिंदास टीम विजयी रही। खोखो का मैच ट्राई हुआ। लांग जंप और 100 मीटर रिले रेस में भारती विजेता बनी। संचालन डॉ. संतोष शर्मा ने किया। संयोजिका डॉ. यशोदा बिंदल, डॉ. ज्योत्सना, वंदना गुप्ता आदि मौजूद रहीं।