फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी रेगुलर से आब्जेक्टिव परीक्षा खत्म

Thu, 03 Mar 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विवि ने पीजी रेगुलर के एग्जाम पैटर्न में बदलाव कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब परीक्षा ऑब्जेक्टिव प्रारूप पर नहीं होगी। इसी सत्र से यह व्यवस्था लागू करने की बात कही गई है। पीजी प्राइवेट और स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा प्रणाली में कोई बदलाव नहीं किया गया है यानि यह परीक्षा आब्जेक्टिव पैटर्न पर ही होंगी।  
विज्ञापन


इसी सत्र से हो रहे बदलाव के तहत पीजी रेगुलर की परीक्षा ऑब्जेक्टिव के बजाय विस्तृत उत्तरीय पैटर्न पर होगी। इसमें तीन खंडों के तहत सवाल दिये जाएंगे। यह खंड विस्तृत, लघु और अतिलघु उत्तरीय स्तर पर विभाजित होंगे। विवि की तरफ से बुधवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। पीजी सेकेंड और फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा ऑब्जेक्टिव नहीं होगी।

विवि की तरफ से परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी नोटिफिकेशन में साफ किया गया है कि पीजी प्राइवेट अंतिम वर्ष की परीक्षायें यथावत होगी। स्नातक स्तर अंतिम वर्ष की परीक्षा भी ऑब्जेक्टिव ही होगी। पूर्व कुलपति वीसी गोयल के कार्यकाल में आब्जेक्टिव परीक्षा कराने का फैसला लिया गया था। इसे 29 सितंबर को आयोजित विवि की बैठक में बदलने का फैसला लिया गया था। अब विवि ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही नोटिस जारी कर छात्रों को इस बाबत जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


आठ महीने बाद भी रिजल्ट जारी नहीं
मेरठ। विवि कैंपस में संचालित एमए फाइन आर्ट अंतिम वर्ष का परिणाम आठ महीने के बाद भी जारी नहीं किया गया है। इसके चलते करीब 20 स्टूडेंट्स का भविष्य दांव पर लगा है। अंतिम सेमेस्टर की मार्कशीट नहीं मिलने के कारण छात्र कहीं भी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

छात्रा स्नेहा, पूजा, रेनू, स्वाति, प्रियंका व आयुषी आदि की तरफ से रिजल्ट जारी किये जाने के लिए कुलसचिव को पत्र भी लिखा जा चुका है, लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छात्राओं का आरोप है कि जुलाई 2015 से वह रिजल्ट का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें