फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर बन सकता है फिल्मों का शूटिंग प्वाइंट, भाजपा विधायक ने दी ये जानकारी

Wed, 23 Sep 2020 02:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हस्तिनापुर - फोटो : Wiki
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में मुख्यमंत्री ने फिल्म सिटी बनाने की मंजूरी दे दी है। इससे आसपास के क्षेत्रों में शूटिंग होने की भी संभावना बढ़ गई है। हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने बताया कि हस्तिनापुर में ऐतिहासिक स्थल हैं, इसलिए यहां भी शूटिंग प्वाइंट बन सकता है।

विज्ञापन


लखनऊ में फिल्म हस्तियों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि महाभारकालीन और पौराणिक नगरी है जहां पर शकुंतला पुत्र भरत के नाम से देश का नाम भारत पड़ा। गौतमबुद्धनगर में फिल्म सिटी बनने के बाद इसका सबसे ज्यादा फायदा हस्तिनापुर को मिल सकता है। 

विधायक दिनेश खटीक ने बताया कि हस्तिनापुर और गंगा के आसपास फिल्मों के लिए शूटिंग प्वाइंट बनने की पूरी संभावना है। यह भूभाग पवित्र गंगा नदी और यमुना नदी के बीच में स्थित है। इस सूचना से क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ मेडिकल में कोरोना से हो रहीं मौतों पर मुख्यमंत्री नाराज, बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार

विधायक दिनेश खटीक ने बताया कि उन्होंने हस्तिनापुर में फिल्म सिटी बनाने का मुद्दा तीन बार विधानसभा में उठाया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें