फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, टेंपू चालक की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 23 Sep 2020 10:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मोदीपुरम फेस वन के सामने बुधवार सुबह एक हादसा हो गया। टेंपू का पहिया बदलते समय एक ट्रक ने टेंपू चालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टेंपू चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया गया कि टेंपू के पहिये में पंचर हो गया था। जिसके लिए टेंपू चालक पहिया बदल रहा था। इसी दौरान एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपू चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला फेसबुक लाइव: कोरोना काल में फीस मुद्दा और ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर अधिकारियों से सीधे पूछे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार टेंपू चालक हरिद्वार से दिल्ली जा रहा था। टेंपू के अंदर प्रेश व कुकर भरे हुए थे। मृतक टेंपो चालक का नाम विजयपाल बताया जा रहा है। वह दिल्ली के करावल नगर का रहने वाला था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें