फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का अजीब मामला: पासपोर्ट ऑफिस में ना टूटे ताले ना दीवारों में हुआ कुंबल, फिर कैसे चोरी हो गए डीएसएलआर कैमरे

Thu, 12 May 2022 12:46 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

पासपोर्ट कार्यालय से चोर डीएसएलआर कैमरे चोरी कर ले गए। लेकिन सवाल यह है कि ना दीवारों में कुंबल हुआ और न ताले टूटे तो चोरी कैसे हो गई। विभाग द्वारा विदेश मंत्रालय को भी इस घटना की रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले के कैंट डाकघर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में मंगलवार देर रात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां से बदमाशों ने दो डीएसएलआर कैमरे चोरी कर लिए हैं। इन कैमरों से पासपोर्ट बनवाने के लिए आने वालों का फोटो खींचा जाता था। सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो कैमरे गायब थे। सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विभाग द्वारा विदेश मंत्रालय को भी इस घटना की रिपोर्ट भेजी जा रही है। अग्रिम आदेशों तक पासपोर्ट बनाने बंद कर दिए गए हैं। 

यह भी पढें : लिव-इन का खौफनाक अंत: नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, गर्भवती सीमा को दी ऐसी मौत, लाश देख कांपी लोगों की रूह

पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारी प्रशांत चौधरी मंगलवार शाम को कार्यालय बंद करके चले गए थे। सुबह जब प्रशांत चौधरी पहुंचे तो उन्होंने कार्यालय में लोगों को बुला लिया। जैसे ही वह अपने कंप्यूटर पर बैठे तो कैमरे गायब मिले। प्रशांत चौधरी ने इसकी जानकारी सबसे पहले पवन शर्मा को दी, वह भी आनन-फानन मौके पर पहुंचे और सदर बाजार पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सामने आया कि न तो दीवारों में कुंबल था, न ही ताले टूटे हुए थे, तो आखिर कैसे चोरी हुई। एएसपी कैंट ने सदर बाजार पुलिस को गंभीरता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सफाई कर्मचारी और स्टाफ पर भी शक की सुई घूम रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल की जा रही है। जिसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल जा रही है। पासपोर्ट के लिए यहां पहुंचे शताब्दीनगर निवासी संजय त्यागी ने बताया कि उन्हें एवं कई अन्य लोगों को खाली लौटना पड़ा।

विज्ञापन

आखिर कैसे हुई चोरी
पासपोर्ट कार्यालय की न तो दीवार में कुंबल लगाया गया, न ही ताले तोड़े गए। ऐसे में पुलिस की शक की सुई पासपोर्ट कार्यालय के अंदर ही घूम रही है। पुलिस सभी कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर जांच करेगी, जिसके बाद ही कार्रवाई की जा सकेगी। चोरी हुए दोनों कैमरों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: अनुसूचित जाति के अपमान का बड़ा मामला: अब चंद्रशेखर आजाद पहुंचे गांव, जमकर हुई नारेबाजी

विदेश मंत्रालय को भेजी जा रही रिपोर्ट
पासपोर्ट कार्यालय का सीधे तार विदेश मंत्रालय से जुड़े है। ऐसे में इस बाबत पूरी रिपोर्ट तैयार करके विदेश मंत्रालय को भेजेंगे। अग्रिम आदेशों तक कोई भी पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को नहीं बुलाया जाएगा।

इन्होंने कहा...
इन कैमरों से आने वाले आवेदकों की फोटो खींची जाती थी। कैमरों के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा। इसके बाद ही लोगों को बुलाया जाएगा। कई बार पोस्ट आफिस के अधिकारियों से पासपोर्ट कार्यालय के लिए विशेष गार्ड की मांग की गई है। - पवन शर्मा, वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक एवं प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें