फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मां ने फेसबुक चलाने से डांटा तो आठवीं की छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी असली वजह

Wed, 29 Dec 2021 02:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में छात्रों द्वारा मामूली बातों पर जान देने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार को आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने मां के डांटने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
छात्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कसेरूखेड़ा में फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाने पर मां के डांटने पर आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी मिलने पर लालकुर्ती पुलिस पहुंची और मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें छात्रा ने अपनी मां पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह के मुताबिक कसेरूखेड़ा में नीतू अपने दूसरे पति राहुल के साथ करीब पांच साल से रह रही है। नीतू की 15 साल की बेटी कशिश कक्षा आठ की छात्रा है। कशिश फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाती थी। इसे लेकर मां उसे अक्सर डांटती थी। मंगलवार शाम कशिश घर से घूमने के लिए निकली। वापस आने पर मां ने उसे डांट दिया और कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम फिर से चलाया तो
उसकी पिटाई करेगी। पुलिस के मुताबिक इसी से क्षुब्ध होकर कशिश ने शाम सात बजे घर में फांसी लगाकर जान दे दी। 

यह भी पढ़ें: यूपी: बेखौफ बदमाशों ने सिपाही से लूटी राइफल, पुलिसकर्मी को तमंचे की बट से मारकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नीतू ने बेटी को पंखे पर लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। बाद में जांच के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट मिला। इसमें काशिश ने मां पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पूछताछ की तो नीतू ने बताया कि उसने बेटी को डांटा जरूर था, लेकिन वह उसे बहुत प्यार करती थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया।

घटना का पता चलते ही कशिश का पिता सुदेश भी वहां पर पहुंच गया। सुदेश कसेरूखेड़ा में बेटे के साथ रहता है। बताया गया है कि राहुल को लेकर विवाद के बाद सुदेश और नीतू अलग-अलग रहने लगे थे। नीतू अपनी दो बेटियाें के साथ राहुल के साथ रह रही है। सुदेश ने कशिश की मौत की जांच कराने की मांग पुलिस से की है।

फॉरेंसिक जांच कराएंगे 
काशिश का चार लाइन का एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्रा ने अपनी मां पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट को फोरेंसिक लैब भेजा गया, ताकि उसका मिलान हो सके। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें