पति द्वारा गिफ्ट दी चेन को नहीं भूल पाऊंगी
सुरूची ने बताया कि अगस्त 2021 में मेरा बर्थडे थे। जिस पर पति सपन ने यह चेन उसको बर्थडे पर गिफ्ट की थी। चेन में हीरे का लॉकेट भी लगा हुआ है। महिला ने कहा कि पति द्वारा गिफ्ट में दी गई चेन को मैं कभी भूल नहीं पाऊंगी। पति ने पहली बार मेरे बर्थडे पर बड़ा गिफ्ट दिया था। उसको बदमाश लूटकर ले गए।
फुटेज लेकर बदमाशों की तलाश शुरू की
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बदमाशों की पहचान करने के लिये टीम लगा दी है। बदमाश किस रास्ते से भागे है, इसका पता लगाने के लिये पुलिस ने शास्त्रीनगर में कई कैमरों की फुटेज देखी। पुलिस का दावा कि बदमाश वारदात करने के बाद लिसाड़ीगेट की तरफ भागे है। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि बदमाश लिसाड़ीगेट के हो सकते है।
यह भी पढ़ें: आखिर ऐसे खुला जानलेवा हमले का राज: सफेद स्कॉर्पियो और काले बैग से पकड़ में आए हमलावर, घर से फरार हुई प्रोफेसर आरती भटेले
पॉश कॉलोनी में लूट पर भड़के लोग
शास्त्रीनगर सेक्टर-1 में सरेशाम लूट होने पर स्थानीय लोग भड़क गए। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हंगामा भी किया। लोगों ने कहा कि पुलिस यहां पर गश्त नहीं करती, जिसके चलते बदमाश अब कॉलोनी में घुसकर लूटपाट करने लगे है। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और आश्वासन भी दिया कि अब गश्त बढ़ाई जाएगी।
महिला बैंककर्मी से लूट की जानकारी मिली है। बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए है। थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में लग है। एक बदमाश हेल्मेट लगाए थे और दूसरा बदमाश नकाबपोश था। दोनों बदमाशों की पहचान का प्रयास चल रहा है।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी