जेल में बंद रहते दरोगा से थी दोस्ती
मेरठ जिला जेल में 2012 में धर्मेंद्र किरठल बंद रहा है। यहां उसकी एक दरोगा से दोस्ती हो गई थी। बताया गया कि दरोगा जेल में सामान लाने और मुलाकात में मदद करता था। उसकी अन्य कई पुलिसकर्मियों से भी दोस्ती है। कुछ अपराधियों को पकड़वाने में भी उसने मदद की है।
धर्मेंद्र किरठल पर 49 मुकदमे
धर्मेंद्र किरठल के पर 49 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के 15 से ज्यादा मुकदमे हैं। इनके अतिरिक्त लूट व रंगदारी के मामले हैं। ज्यादातर में उसे जमानत मिल चुकी है। धर्मेंद्र के खिलाफ 28 साल पहले लूट का पहला मुकदमा रमाला थाने में दर्ज हुआ था। इसके बाद से वह लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देता रहा है। यूपी के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में गिरोह बनाकर संगठित अपराध करता था। बीते वर्ष 15 अक्टूबर को शासन के निर्देश पर पुलिस ने उसकी 60 लाख रुपये की कीमत की संपत्ति कुर्क की थी। पिछले दिनों पंचायत चुनाव के दौरान धर्मेंद्र किरठल की उसके गांव किरठल के आसपास गतिविधियों की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने तब ड्रोन कैमरों की मदद से जंगल खंगाला था। हालांकि उसका सुराग नहीं लगा था।