फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक पदक के लिए बहा रहे पसीना, कोरोना संक्रमण से बचाव करते हुए कर रहे हैं तैयारियां

Wed, 09 Jun 2021 01:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
players - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव करते हुए जिले के खिलाड़ी अलग-अलग शहरों में ओलंपिक की तैयारियों में जुटे हैं। शूटर सौरभ चौधरी, एथलीट प्रियंका गोस्वामी, महपा के पैरालंपिक तीरंदाज विवेक चिकारा टोक्यो जाएंगे। शूटर शहजर रिजवी भी रिजर्व कोटे में शामिल हैं।

विज्ञापन


ओलंपिक 23 जुलाई से आरंभ होंगे। खिलाड़ियों को कोरोना से बचाव के लिए दोनों डोज लगवाना अनिवार्य है। इसके अलावा जापान पहुंचने से पहले 72 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट देनी होगी।

प्रियंका गोस्वामी ने बताया वह बंगलूरू साईं सेंटर में बायोबबल में रहकर ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं। कोरोना से बचाव के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुकी है। पदक लेकर ही घर लौटने की इच्छा है, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानी क्षेत्र के महपा गांव निवासी पैरा तीरंदाज विवेक चिकारा पैरालंपिक गेम्स में शामिल होंगे। विवेक ने बताया कि 10 जून से सोनीपत में ओलंपिक कैंप में भाग लेंगे। जहां से चेक रिपब्लिक खेलने जाएंगे और वहीं से सीधा टोक्यो जाएंगे। कोरोना से बचाव के लिए एक डोज कोविशिल्ड की लगवा ली है। दूसरी ओलंपिक से पहले लगवानी है।

शूटर सौरभ चौधरी के भाई नितिन ने बताया कि सौरभ क्रोएशिया में अभ्यास कर रहा है। ओलंपिक में शामिल होने के लिए वहीं से टोक्यो जाने की संभावना है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अभी तक वैक्सीन नहीं लग पाई है। नियमानुसार वैक्सीनेशन कराया जाएगा।

शूटिंग के रिजर्व कोटे में शामिल शहजर रिजवी ने कहा कि वह दोनों डोज ले चुके हैं। टोक्यो जाने से पहले आरटीपीसीआर के लिए दिल्ली आना होगा। क्योंकि मेरठ में कोई सेंटर ओलंपिक संघ ने नहीं दिया है। 

क्वालिफाई पर दुबई में फैसला
कंकरखेड़ा निवासी पैरा पावर लिफ्टर सचिन चौधरी 2012 में ओलंपिक में प्रतिभाग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 16 जून को दुबई में ओलंपिक क्वालिफाई होंगे। जहां से ओलंपिक में जाने का रास्ता साफ होगा। कोरोना से बचाव की एक डोज ले ली है, दूसरी जल्द लगवानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें