फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर बोले- बीजेपी के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेगा किसान आंदोलन

Sat, 30 Jan 2021 05:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि किसान आंदोलन बीजेपी की तानाशाही सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेगा। यह सरकार उन किसानों के शोषण पर उतर आई है जिसने उनकी सरकार बनाई।

विज्ञापन


मेरठ में बुढ़ाना गेट स्थित अपार चेंबर में पत्रकार वार्ता के लिए पहुंचे चंद्रशेखर आजाद पुलिस के व्यवहार से आहत दिखे। उन्होंने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। अब वह लोगों की आवाज दबाने में जुटी है। उनकी प्रेसवार्ता को रोककर सरकार चाहती है कि वह हंगामा करें लेकिन, वह जनता से जुड़े व्यक्ति हैं। सड़क पर खड़े होकर भी वह अपनी बात कह सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर किसान आंदोलन में जो कुछ हुआ, वह नरेंद्र मोदी सरकार की साजिश है। उपद्रवियों को किसानों के बीच पहुंचाकर इस सरकार ने आंदोलन को खत्म करने का प्रयास किया लेकिन, मुजफ्फरनगर से किसान आंदोलन के रूप में जो नई चिंगारी फूटी है, वह इस सरकार को हिला कर रख देगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन के डंडे में पश्चिमी यूपी की सियासत का झंडा, पढ़िए ये खास रिपोर्ट
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी वह योगी आदित्यनाथ पर बरसे। उन्होंने कहा योगी आदित्यनाथ प्रदेश में कानून का राज होने की बात कहते हैं। जबकि हकीकत यह है कि प्रदेश में गुंडाराज है। शायद ही ऐसा कोई दिन जाता हो, जब प्रदेश में हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं ना होती हों। मेरठ जनपद में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। यह शहर क्राइम कैपिटल बन चुका है। रिठानी की घटना ने यह साबित कर दिया है कि यहां कानून का राज नहीं है, गुंडों का राज है और सत्ता के लोग उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें