फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: CCSU के छात्रों का एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग पर अड़े, ये है पूरा मामला

Fri, 07 Jul 2023 03:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

UP News : मेरठ में CCSU के छात्रों ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन किया। सीसीएसयू के छात्र कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस पर छात्रों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सीसीएसयू के आक्रोशित छात्रों ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने छात्रों के कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


छात्रों में भारी आक्रोश
सीसीएसयू के कर्मचारियों द्वारा कहासुनी का मुकदमा गंभीर धाराओं में दर्ज कराने की मांग करने से छात्र नेताओं में आक्रोश है। बृहस्पतिवार शाम को मेरठ कॉलेज, एनएएस कॉलेज, डीएन कॉलेज और सीसीएसयू परिसर के छात्रों ने मेरठ कॉलेज के पास बैठक की थी। बैठक में तय हुआ था कि शुक्रवार को एसएसपी से मिलेंगे और विवि कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करेंगे।

वहीं, देर शाम सभी सपा छात्र सभा, आरएलडी छात्र सभा, भीम आर्मी स्टूटेंड फेडरेशन, एनएसयूआई के छात्र नेता मेरठ कॉलेज के पास एकत्रित हुए। मेरठ कॉलेज के अनुज जावला ने कहा कि विवि में भ्रष्टाचार व्याप्त है। उसका विरोध करने पर छात्रों पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। सीसीएसयू के राजदीप विकल ने कहा कि छात्रों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। हम सभी छात्रसंघ एकराय होकर छात्रों के साथ हैं। छात्र नेता विनीत चपराना ने कहा कि छात्रों ने नहीं, बल्कि विवि कर्मियों ने अपशब्द कहे हैं।

विज्ञापन

गौरव 151 में गिरफ्तार, कोर्ट ने दी जमानत
सहायक कुलसचिव द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में मेडिकल थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। इसकी सूचना मिलते ही तमाम छात्र थाने पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शांतिभंग की धारा 151 में गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद पुलिस ने उसे सिटी मजिस्ट्रेट राहुल विश्वकर्मा की कोर्ट में पेश किया, जहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया।

सीसीएसयू कैंपस में दूसरे दिन भी तालाबंदी, हंगामा
चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) में दूसरे दिन यानि शुक्रवार को भी कर्मचारियों ने तालाबंदी कर हंगामा किया था। कर्मचारियों के साथ धरना-प्रदर्शन में सहायक कुलसचिव (एआर) सत्यप्रकाश, डिप्टी कुलसचिव (डीआर) विकास कुमार, परीक्षा नियंत्रक (ईसी) डॉ. अश्वनी कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए कैंपस में लाउडस्पीकर लेकर नारेबाजी की। वहीं शाम को मुकदमा दर्ज होने के आश्वासन और एक छात्र की गिरफ्तारी के बाद धरना समाप्त कर दिया।

परिसर के कार्यालय सुबह चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने खोल दिया। करीब 10 बजे अधिकारी-कर्मचारी पहुंच गए। थोड़ी देर में ही सभी विभागों में तालाबंदी करके परीक्षा विभाग के बाहर हॉल में पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर में सहायक कुलसचिव, डिप्टी कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक भी आ गए। कर्मचारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि सहायक कुलसचिव की शिकायत पर पुलिस ने सही धाराएं नहीं लगाई हैं। पूरे घटनाक्रम में सबसे अहम सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा थी, जो नहीं लगाई गई। आरोप लगाया कि विवि की कर्मचारी कल्याण परिषद के महामंत्री शिव कुमार को गोली मारने की लिखित शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, जो पूरी तरह से गलत है। इसके बाद आंदोलित कर्मचारी लाउडस्पीकर लेकर नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय से होकर विवि परिसर में घूमे। कई विभागों में चल रहा कामकाज बंद कराए।

अफसरों का शामिल होना नियम विरुद्ध
सीसीएसयू के कुलसचिव धीरेंद्र कुमार ने कहा कि तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन में अधिकारियों का शामिल होना नियम विरुद्ध है। अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि उन्हें शासन के सारे कायदे कानून पता हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई के संबंध में बाद में फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान
विज्ञापन

परेशान छात्र-छात्राएं बोले...
मैं जम्मू-कश्मीर से सुबह ही आया हूं। पॉलिटिकल साइंस में शोध करना है। यहां कोई बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। अफसर दफ्तर में नहीं बल्कि धरना-प्रदर्शन की जगह दिख रहे हैं। - मो. आरिफ

लॉ से शोध करना है, जिसका फार्म और फीस जमा करने के लिए बागपत से आया हूं। सुबह से शाम हो गई, मगर दफ्तर में कोई नहीं बैठा है। ऐसे में समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। - अमित चौधरी

जेआरएफ का क्लेम करने के लिए बुधवार को आई तो हड़ताल, आज आई हूं, तो हड़ताल। मुजफ्फरनगर से आने में काफी दिक्कत होती है। - रेखा

पॉलिटिकल साइंस में शोध के लिए प्रमाणपत्र जमा करने कैथल (हरियाणा) से सुबह विवि आ गया था। न अधिकारी दफ्तर में दिख रहे हैं और न कर्मचारी अपने पटल पर। कोई सुनवाई नहीं हो रही। - राजवीर सिंह

यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें