कांवड़ यात्रा को सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए जिले को छह सुपर जोन, 22 जोन एवं 62 सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए पुलिस के साथ ही आठ कंपनी पीएसी/ अर्धसैनिक बल भी तैनात किया गया है। इंटेलिजेंस के करीब 120 अधिकारी/जवान भी संवेदनशील स्थानों पर नियुक्त किए गए हैं, जो पल-पल की जानकारी प्रशासन को देंगे।