फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News : वसूली करने पर चिटफंड के रजिस्ट्रार सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला

Wed, 22 Feb 2023 07:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : वसूली करने पर चिटफंड के रजिस्ट्रार और डिप्टी रजिस्ट्रार सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्म सोसाइटीज एंड चिट्स फंड के रजिस्ट्रार और डिप्टी रजिस्ट्रार समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश का मुकदमा गाजियाबाद के कौशांबी में दर्ज किया गया है। इस मामले में अब जांच शुरू की गई है। आरोप है कि यूपी अपार्टमेंट एक्ट का उल्लंघन करते हुए ज्यादा रकम वसूली जा रही है और रजिस्ट्रार समेत बाकी अधिकारी सोसाइटी के पदाधिकारियों को संरक्षण दे रहे हैं।

विज्ञापन


कौशांबी थाने में चार फरवरी 2023 को अधिवक्ता जेएल गुप्ता की ओर से एक मुकदमा दर्ज कराया गया है। जेएल गुप्ता कंचनजंगा अपार्टमेंट कौशांबी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। जेएल गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कंचनजंगा अपार्टमेंट में 15 अक्टूबर 2018 को एक फ्लैट लिया था। इसके बाद डीडीए में म्यूटेशन कराया और नगर निगम से भी नाम दर्ज कराया है। 

इसके बाद अपार्टमेंट रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 1.5 प्रतिशत रकम की वसूली का नोटिस दिया है। जेएल गुप्ता की ओर से हवाला दिया गया और बताया गया कि विक्रय करने वाले से ही सोसाइटी एक प्रतिशत या .5 प्रतिशत से अधिक रकम नहीं ले सकते।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: पिता-पुत्र की मौत से मचा कोहराम, नहीं बचा कोई कमाने वाला, आज जानी थी भतीजे की बरात

विज्ञापन

आरोप लगाया गया कि इसके बावजूद उन्हें परेशान किया गया। अधिवक्ता जेएल गुप्ता ने इस मामले में फर्म सोसाइटीज एंड चिट्स फंड के पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई नहीं करने और संरक्षण देने का आरोप लगाया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: नग्न अवस्था में मिला था गर्भवती का शव, 10 दिन बाद भी न हुई पहचान, किट्टू-शिवांगी का भी नहीं सुराग

इसके बाद अधिवक्ता जेएल गुप्ता की तहरीर पर कौशांबी थाने में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाने और धमकी देने समेत साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में कंचनजंगा अपार्टमेंट के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान जनरल सेकेट्री डॉ. केके सहगल, वर्तमाल अध्यक्ष जगदीश करनानी, कोषाध्यक्ष स्वीटी कोटारी, पूर्व अध्यक्ष आलोक माथुर, फर्म सोसाइटीज एंड चिट्स फंड के रजिस्ट्रार समीर और डिप्टी रजिस्ट्रार वरुण खरे पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें