इन नमूनों को राजकीय खाद्य प्रयोगशाला गाजियाबाद भेजा गया था। कोर्ट ने 13 फरवरी तक रिपोर्ट पेश करने की बात कहीं थी, अन्यथा 16 फरवरी को मीट को रिलीज कर दिया जाएगा। मेरठ पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र लगाकर दस दिन ओर बढ़ाने का समय मांग लिया था। मंगलवार को राजकीय खाद्य प्रयोगशाला से मीट 98 नमूनों की रिपोर्ट रिसीव कर ली। बुधवार को अभियोजन पक्ष, खाद्य विभाग की टीम, खरखौदा पुलिस की मौजूदगी में नमूनों की रिपोर्ट की जानकारी दी गई। सीओ किठौर रूपाली राय का कहना कि नमूने फेल होंगे तो फैक्टरी में रखा मीट नष्ट कराया जाएगा। नमूने रिपोर्ट के बाद पुलिस कार्रवाई करेंगे।
करोड़ों की संपत्ति भी जब्त होगी
एसएसपी ने बताया कि याकूब कुरैशी की करोड़ों रुपये की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई चल रही है। गैंगस्टर के तहत संपत्ति को चिह्नित कर लिया है। दो मकान, स्कूल व फैक्टरी, 33 गाड़ियों सहित काफी संपत्ति की रिपोर्ट अन्य विभाग से जुटा ली है। पुलिस जल्द ही गैंंगस्टर के तहत याकूब कुरैशी की संपत्ति को जब्त करेगी।
कार्टूनिस्ट प्रकरण : विधिक राय के लिए केस डायरी अभियोजन को भेजी
कार्टूनिस्ट प्रकरण में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के खिलाफ चार्जशीट लगाने के लिए केस डायरी एसएसपी ने मंगलवार सुबह विधिक राय के लिए अभियोजन के पास भेज दी। इसके बाद केस डायरी शासन को भेजी जाएगी। शासन की अनुमति के बाद याकूब पर इस प्रकरण में चार्जशीट दाखिल हो जाएगी। इस मामले पुलिस याकूब का कोर्ट से वारंट भी बनवा चुकी है।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि 2007 में याकूब पर देहलीगेट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि मोहम्मद पैंगबर पर विवादित कार्टून बनाने वाले डेनमार्क कार्टूनिष्ट का सिर कलम करने वाले को 51 करोड़ देने की याकूब ने घोषणा कर दी थी। इसकी केस डायरी गायब हो गई थी। पुलिस ने इसे दोबारा तैयार कर किया है।