मेरठ में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे को लोग अभी ठीक से भूल भी नहीं पाए और फिर से शहर में एक हादसा हो गया। हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग में बुधवार सुबह एक पांच वर्षीय छात्रा की कुचलकर मौत हो गई। बताया गया कि स्कूल बस चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। उधर, सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया।
सामने आई लापरवाही
गांव बस्तोरा नारंग में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुनील की पांच वर्षीय पुत्री दीपाली कस्बे के तक्षशिला एकेडमी स्कूल में नर्सरी की छात्रा थी। ग्रामीणों के अनुसार वह प्रतिदिन की भांति बुधवार को भी स्कूल में जा रही थी। सुबह जब स्कूल बस बच्चों को लेने के लिए गांव में पहुंची। वहीं गांव में प्वाइंट पर खड़े बच्चों को बस ले रही थी, इसी दौरान चालक ने अचानक बस को बैक कर दिया। जिससे खिड़की पर खड़ी दीपाली अचानक नीचे गिर गई।
वहीं चालक ने स्कूल बस को पीछे हटाया तो बस का अगला पहिया दीपाली के ऊपर से उतर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर गांव के सैंकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बच्ची के परिजनों को मामले की सूचना दी। वहीं बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें: खौफनाक कदम: ड्यूटी के दौरान मिल कर्मचारी ने लगाई फांसी, एक युवक ने भी दी जान, इस हाल में मिले दोनों के शव
उधर, ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने स्कूल बस को कब्जे में ले लिया है। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छात्रा के परिजनों ने स्कूल बस के चालक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें: शिवानी के कत्ल का खौफनाक राज: भतीजा ही निकला हत्यारोपी, पुलिस पूछताछ में उगला पूरा सच