मामला संज्ञान में नहीं
रोल नंबर से मिलान करने के लिए चेहरा देखना पड़ता है। कॉलेज में किसी भी छात्रा से कोई बदसकूली नहीं की गई। किसी छात्रा के परिजनों ने भी शिकायत नहीं की है।
- कॉलेज प्रबंधक जावेद अली
कानूनी कार्रवाई होगी
कुछ लोग कॉलेज के अध्यापकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कस्बे का माहौल बिगाड़ना चाह रहे थे। एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मुकदमा कायम कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- एएसपी चद्रकांत मीणा (सीओ किठौर)
यह भी पढ़ें: रुला देंगी ये तस्वीरें: आखिर मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था, खौफनाक तरीके से उतारा मौत के घाट, नहीं कांपे हत्यारों के हाथ
कॉलेज में कोई हंगामा नहीं हुआ
कॉलेज के अंदर किसी भी प्रकार का कोई हंगामा नहीं हुआ है। छात्र-छात्राओं के रोल नंबर फोटो के मिलान के लिए चेहरा देखना अनिवार्य है।
- आदित्य कुमार, प्रधानाचार्य कॉलेज