फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी का नहीं खौफ: मेरठ में पुलिस पर हमला, गाड़ी रोकर वारंटी को छुड़ाया, एक पुलिसकर्मी घायल

Mon, 03 Jul 2023 12:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

UP News : मेरठ में पुलिस पर हमला करके आरोपी वारंटी को छुड़ा लिया गया। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। वहीं, पुलिस ने करीब 10-15 युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में पुलिस पर हमले करने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी वारंटी को पकड़ने गई थी, इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को रोका और हमला कर दिया। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है।

विज्ञापन


जानी खुर्द का है मामला
जानी खुर्द के कस्बा सिवालखास में पुलिस सोमवार सुबह एक आरोपी वारंटी को पकड़ने के लिए उसके घर गई थी। जैसे ही पुलिस ने वारंटी को पकड़ा तो ग्रामीणों ने जबरदस्ती उसे पुलिस से छुड़ा लिया। 

ये है पूरा मामला
कस्बा सिवालखास निवासी फुरकान के न्यायालय से वारंट जारी हुए हैं। जानी पुलिस सोमवार सुबह पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची थी। फुरकान को पुलिस जैसे ही घर से पकड़कर चलने लगी तो महिलाओं ने जबरदस्ती फुरकान को पुलिस से छुड़ाने का प्रयास किया। किसी प्रकार पुलिस ने फुरकान को जीप में बैठा लिया और चलने लगी। इसी दौरान कुछ युवकों ने जीप के आगे खड़े होकर पुलिस को रोक दिया।

इसके बाद युवकों ने पुलिस पर हमला कर फुरकान को छुड़ा लिया। वहीं, ग्रामीणों द्वारा की गई मारपीट में सिवालखास चौकी पर तैनात दीवान मदन सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के अनुसार, घटना को लेकर करीब 10-15 आरोपी युवकों को हिरासत में लिया गया है। घायल पुलिसकर्मी का उपचार करवाया जा रहा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें