फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: माता देवी की मूर्ति को खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, मौके पर पहुंची पुलिस

Mon, 24 Jul 2023 10:12 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में काली माता देवी की मूर्ति को खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। वहीं, मूर्ति खंडित होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। क्षेत्र के शाहपुर-जौनपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने मंसा देवी मंदिर में काली माता देवी की मूर्ति को खंडित कर दिया। इतना ही नहीं काली माता की आधी मूर्ति को असामाजिक तत्व अपने साथ ले गए। वहीं, इस घटना से गांव में आक्रोश फैल गया है और लोगों में काफी गुस्सा है।

विज्ञापन


बताया गया कि पुजारी गजेंद्र शर्मा सोमवार सुबह मंदिर परिसर में सफाई करने के लिए पहुंचे तो देखा कि काली माता की मूर्ति को खंडित किया गया है। इसके बाद पुजारी गजेंद्र शर्मा ने गांव में फोन कर मूर्ति को खंडित करने की सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने मंदिर में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। 

यह भी पढ़ें: UP: युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान, सामने आई चौंकाने वाली वजह, पुलिस भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने काली माता की मूर्ति को खेतों में ढूंढने का प्रयास किया लेकिन, मूर्ति कहीं नहीं मिली। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। 

यह भी पढ़ें: Murder in Meerut: दिनदहाड़े दो हत्याओं से दहला हस्तिनापुर, अज्ञात हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम

बता दें कि एक महीने पहले भी इसी काली माता देवी की मूर्ति को खंडित किया गया था। उस समय पुलिस ने काली माता देवी की मूर्ति को गंगनहर में विसर्जित कर मंदिर में नई मूर्ति की स्थापना करा दी थी। लेकिन एक बार फिर से मूर्ति को खंडित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें