फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस में जमकर हंगामा: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया कुलपति का घेराव, ये हैं इनकी प्रमुख मांगें

Sat, 26 Feb 2022 06:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

एबीवीपी कार्यकर्ता शनिवार को नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर कैंपस में हंगामा किया। उन्होंने सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज से अस्थाई जेल हटवाने, मैस में व्यवस्था ठीक कराने और सेंट्रल लाइब्रेरी का समय बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
सीसीएसयू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर कैंपस में हंगामा किया। छात्रों ने कुलपति को दिए ज्ञापन में सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज से अस्थाई जेल हटवाने, मैस में व्यवस्था ठीक कराने और सेंट्रल लाइब्रेरी का समय बढ़ाने की मांग की। कुलपति ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


एबीवीपी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय पहुंचे। चैनल का ताला बंद होने के कारण वे वहीं धरने पर बैठ गए। उनकी प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों से जमकर नोकझोंक हुई। कुलपति ने सदस्यों को बुलवाया तो उन्होंने बताया कि छात्रों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: यूक्रेन में अटकीं सांसें: दो किलोमीटर दूर हुए धमाके, बंकर में छिपकर बचाई जान, बेबस छात्रों की कहानियां सुन सहम जाएंगे आप
विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय प्रमुख उत्तम सैनी ने बताया कि कोरोना काल में सर छोटूराम कॉलेज में अस्थाई जेल बनाई गई थी। अब वहां कक्षाएं शुरू हो गई हैं लेकिन, जेल को नहीं हटाया गया है। मैस में खाने को लकर लगातार छात्रों की शिकायत है लेकिन, मैस संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूक्रेन : मां धमाकों से लग रहा डर, घर लौटना चाहती हूं, बेटी की दास्तां सुन भावुक हुए परिजन, कर रहे सलामती की दुआ

बताया गया कि सेंट्रल लाइब्रेरी का समय 12 बजे तक था लेकिन, उसे अब आठ बजे ही बंद कर दिया जाता है, जिस कारण छात्रों को परेशानी हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में अंकित स्वामी, राहुल सिंह, अभिषेक गोयल, आदित्य हूण, अर्जुन बुटार, अंकित कुमार, अमित धारीवाल, आकाश चौधरी, वैभव तोमर, सोनाली वार्ष्णेय, शिवानी काजला, वैभव शर्मा, हिमांशु तोमर, अमन शर्मा, अक्षय बेनीवाल मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें