फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: नर्सिंग होम के कंपाउंडर से मारपीट, फिर तोड़फोड़, जानें- क्या था पूरा मामला

Sat, 08 May 2021 04:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के मवाना में थाने के पास कौल मुबारिकपुर रोड पर स्थित डॉ. एमडी शर्मा के नर्सिंग होम में दवाई लेने आए युवक ने कंपाउडर के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
अस्पताल में तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना में थाने के पास कौल मुबारिकपुर रोड पर स्थित डॉ. एमडी शर्मा के नर्सिंग होम में दवाई लेने आए युवक ने कंपाउडर के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ कर दी। इस संबंध में चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


थाने के सामने ही डॉ. एमडी शर्मा का क्लीनिक है। इनका ही नर्सिंग होम थाने के सामने से जा रही कौल मुबारिकपुर रोड पर है। डॉ. एमडी शर्मा ने बताया कि गांव गणेशपुर निवासी अंकुर त्यागी नाम का युवक गुरुवार को पत्नी व बच्चे के साथ नर्सिंग होम पर आया था। जहां रोगियों की काफी संख्या थी। पहले देखने को लेकर अंकुर की वहां तैनात कंपाउंडर मोनू से कहासुनी हो गई। जिस पर आरोपी अंकुर ने कंपाउंडर के साथ मारपीट करते हुए नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमडी शर्मा का कहना है कि वैश्विक कोरोना महामारी में डॉक्टर कोरोना योद्धा के रूप में अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की जान बचा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे आते हैं जो उनका सम्मान करने के बजाय अभद्रता से पेश आते हैं।
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि चिकित्सक की तहरीर पर अंकुर त्यागी के खिलाफ कंपाउंडर से मारपीट व तोड़फोड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

बेबसी: तड़प-तड़कर दम तोड़ रहे मरीज, ऑक्सीजन की कमी से तीन की मौत, अपनों के लिए भटक रहे परिजन

मेरठ: मेडिकल कॉलेज में फिर सामने आई बड़ी लापरवाही, कोविड वार्ड से लापता हुए बुजुर्ग पिता, बेटी ने सीएम योगी से लगाई गुहार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें