फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: एटीएम में करंट लगने से मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी दानिश की शादी, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 13 Apr 2022 09:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

एटीएम में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। डेढ़ साल पहले ही दानिश की हुई थी। वहीं दानिश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
एटीएम में युवक की मौत के बाद मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लिसाड़ीरोड पर इंडिया वन कंपनी के एटीएम से रुपये निकलने गए दनिश (26) की एटीएम बूथ के गेट में उतरे कंरट से मौत हो गई। करीब दस मिनट तक युवक छटपटाता रहा। हादसे के बाद दुकानदारों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मूल कोतवाली थाने के बनियापाड़ा निवासी दानिश की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी और वह सिलाई का काम करता था। उसकी पत्नी रानी गर्भवती है। इन दिनों वह तारापुरी में रह रहा था। घर का सामान लाने के लिए उसे रुपये की जरूरत थी। बुधवार दोपहर करीब चार बजे दानिश लिसाड़ीरोड अबरार नेता वाली गली के पास लगे एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही दानिश एटीएम के बूथ के गेट पर पहुंचा तो अचानक चीखते हुए छटपटाकर नीचे गिर पड़ा। एटीएम कार्ड उसके हाथ से छिटककर दूर जा गिरा। दानिश को तड़पते देख आसपास के लोग दौड़े, लेकिन कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दानिश के परिजनों ने एटीएम कंपनी के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कॉलेज में गुंडागर्दी की हदें पार: चीखता रहा बीटेक का छात्र, पर नहीं पसीजा हत्यारों का दिल, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, देखें मर्डर की तस्वीरें

विज्ञापन

सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एटीएम कंपनी के अधिकारियों से बात की जा रही है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: घर का इकलौता चिराग था वंश: हाईवे पर दिनदहाड़े मर्डर, हत्या से मचा कोहराम, मां का रो-रोकर बुरा हाल, देखें तस्वीरें

नाले की रेलिंग से करंट फैलने का अंदेशा
एटीएम बूथ के गेट के आगे नाला है। नाल के ऊपर के लोहे का जाल पड़ा है। पुलिस ने बताया कि आसपास की दुकानों के बिजली के कनेक्शन के तार और केबल इस जाल से सटकर फैले हैं। माना जा रहा है कि इनमें से ही किसी तार से करंट जाल में उतरा और हादसा हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें