फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, आरोपी करता था ब्लैकमेल, पति ने लगाई कार्रवाई की गुहार

Thu, 07 Apr 2022 12:49 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी की धमकी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। महिला ने बताया कि आरोपी आए दिन ब्लैकमेल करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति ने आरोपी (प्रेमी) के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 36 वर्षीय महिला के पति के अनुसार, कुछ समय पहले उसकी पत्नी से गांव के ही इंद्रेश पाल ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली थी। आरोपी आए दिन महिला को ब्लैकमेल करता था। लगातार उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। 

इससे परेशान होकर बुधवार को पीड़ित महिला ने कीटनाशक दवा पी ली। इससे महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति ने इंद्रेश के खिलाफ थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ : पूर्व मंत्री हाजी याकूब होंगे गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की तैयारी, घर से फरार है परिवार

थाना प्रभारी दिनेश उपाध्याय के अनुसार, आरोपी शादीशुदा है। मृतक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: योगीराज में खूब चल रहा बुलडोजर: निशाने पर सपा नेता का परिवार, कॉलोनी को किया ध्वस्त, देखें मौके की तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें