पटेल मंंडप में होने वाले कार्यक्रमों में सहयोग करने वाले नरेंद्र राष्ट्रवादी ने बताया कि मेला शुरू हुए 16 दिन बीत चुके हैं। हाथरस में अभी बड़ी दुर्घटना हुई है। इसके बाद भी नौचंदी में आग बुझाने के लिए कोई उपकरण नहीं है।
वेंटिलेशन की भी कोई सुविधा नहीं है। न अतिथि कैंप बनाया गया और न ही प्रशासनिक कैंप बनाया गया। पटेल मंडप के बाहर भी सफाई न होने के कारण गंदगी है। फायर कैंप में भी बैठने की व्यवस्था नहीं की गई है।
नौचंदी में सफाई न होने का विरोध
शुक्रवार को वक्फ कमेटी की बैठक इकबाल अंसारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुफ्ती मोहम्मद अशरफ ने कहा कि मेला परिसर में सफाई नहीं हो रही है। कीटनाशक भी नहीं डाले जा रहे हैं। 17 जुलाई को कांफ्रेंस करबला का पैगाम इंसानियत के नाम होना है। 19 जुलाई को कव्वाली मुकाबला होना है।
नौचंदी मेला में नहीं हुई सीरत कांफ्रेंस
मेला नौचंदी सदस्य वसीम राहुल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। आरोप लगाया कि नौचंदी मेला में तमाम कार्यक्रम होने के बाद भी सीरत कांफ्रेंस नहीं हुई है। तय तिथि पर कांफ्रेंस कैंसल कर दी गई।
आरोप है कि भुगतान देने की तैयारी की जा रही है। आरोप लगाया कि ठेकेदारों को 20 लाख की रसीद देकर 80 लाख तक रसीद ली गई। मेले में समिति सदस्यों को आय व्यय का आज तक बजट नहीं दिया गया। व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है।
शिकायत मिलेगी तो जांच कराएंगे
पटेल मंडप के कार्यक्रमों के लिए करीब 45 लाख रुपये का बजट बनाया गया है। आयोजकों द्वारा सुविधा दी जा रही है। इस मामले में अगर कोई शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी। - दीपक मीणा, डीएम
मेले में सभी व्यवस्था हैं दुरुस्त
नौचंदी मेले में सभी व्यवस्था दुरुस्त हैं। किसी भी तरह की कोई असुविधा नहीं है। सदस्यों के द्वारा गलत जानकारी दी जा रही है। उनके द्वारा हस्ताक्षर की गई लिस्ट ही जिलाधिकारी को सौंपी गई है। - ममता मालवीय, नोडल अधिकारी नौचंदी मेला एवं अपर नगर आयुक्त