फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं का दावा- हम करेंगे पूरा सहयोग, जल्द शुरू हो श्री राम मंदिर का निर्माण

Sat, 24 Nov 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा महिलाओं की एक बैठक हुई। इस बैठक में देश के मसलों को लेकर चर्चा हुई। वहीं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की सह संयोजक शाहीन परवेज़ ने कहा कि हम एक जुट होकर हिंदू भाइयों और बहनों का समर्थने करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा फर्ज बनता है कि हम एक होकर श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सहमति दें।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को छीपी टैंक पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की सह संयोजक शाहीन परवेज़ के आवास पर एक बैठक की गई। जिसमें मुस्लिम महिलाओं ने देश से संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक को संबोधित करते हुए शाहीन परवेज़ ने कहा कि यह देश हमारा है हम अपने देश के मसलों को एक जुट होकर निपटाएंगे।

उन्होंने कहा श्रीराम जन्मभूमि के लिए हमारा फ़र्ज़ बनता है कि हम अपने हिन्दू भाइयों और बहनों को खुशी से श्री राम मन्दिर निर्माण के लिए अपनी सहमति दें, जिससे हमारे देश में एकता, प्यार, भाईचारा और सद्भावना कायम रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उन्होंने कहा कि अब हम अल्पसंख्यक बनकर नहीं रहेंगे। यह देश हमारा है और हम इस देश के मालिक हैं, मालिक बनकर ही रहेंगे। बैठक को राष्ट्रीय एकता मिशन की कार्यकारिणी सदस्य सुबुही खान ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री राम मन्दिर हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक है और हम अपनी वफादारी अपने देश की संस्कृति से जोड़ कर रखते हैं किसी विदेशी आक्रांताओं से नहीं। 

इसके बाद उन्होंने कहा कि मुस्लिमों का तुष्टिकरण बहुत हो गया, अब हम अपने देश में अल्पसंख्यक बनकर नहीं रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा तन, मन, धन के साथ श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे। 

इस बैठक में फातिमा, बानो, हसीना, रजाना, कौसर, कहकशां, परवीन, नसीमा, खातून रेशम, अमबरीन, सबीरा, शबीना, आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें