फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझे मम्मी-पापा से मिलना है': दोनों को याद कर रो रही पीहू, नानी से कर रही एक ही सवाल, किसी के पास नहीं जवाब

Fri, 21 Mar 2025 02:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

फिल्मों के पोस्टर और सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे फोटो शेयर किए जाते हैं, जिनमें एक दिल बनाकर उसमें तीर घुसा होता है और उससे खून रिस रहा होता है। ठीक ऐसा ही सौरभ के दिल का हाल था। सौरभ के दिल पर तीन वार किए गए थे।
विज्ञापन
1 of 16
Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला
सौरभ-मुस्कान की पांच साल की बेटी पीहू वारदात के दिन तीन मार्च से ही अपनी नानी कविता रस्तोगी के पास है। सौरभ की हत्या होने और मुस्कान के जेल जाने के बाद मासूम पीहू बार-बार मम्मी और पापा की याद कर रही है। पीहू अपनी नानी से कह रही है कि मुझे मम्मी और पापा से मिलना है। बच्ची ने नानी से यह भी पूछा कि पेपर में मम्मी-पापा का फोटो क्यों है। इस पर नानी कविता ने पीहू को समझाया की वो काम बाहर गए है। मां मुस्कान की याद कर के पीहू रोती है।
विज्ञापन

2 of 16
साहिल के कमरे में मिली तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
सौरभ हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें कुछ चौंकाने वाली बातें भी हैं। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम पांच बजे सफेद चादर में लिपटा शव ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में लाया गया। लोग यह देखकर चौंक गए कि शव लंबाई में कम और चौड़ाई में ज्यादा दिख रहा था। दरअसल, पैर धड़ की तरफ मुड़े हुए थे। इससे धड़ चौड़ा लग रहा था। सिर अलग था। लोगों की जुबान पर यह सवाल था। लोगों ने इस बारे में आपस में बात भी की।

विज्ञापन

3 of 16
मुस्कान व मृतक साहिल - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, चीफ फार्मासिस्ट खुद हैरत में 
फिल्मों के पोस्टर और सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे फोटो शेयर किए जाते हैं, जिनमें एक दिल बनाकर उसमें तीर घुसा होता है और उससे खून रिस रहा होता है। ठीक ऐसा ही सौरभ के दिल का हाल था। चाकू के तीन वार उसके दिल पर किए गए। इससे दिल क्षतिग्रस्त था। सौरभ का जिस बेरहमी से कत्ल किया गया, उसे देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, चीफ फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ भी हैरत में हैं। दो दिन हो गए, मगर उनके जहन में अब भी सौरभ का शव घूम रहा है।

पढ़ें- प्यार का कत्ल: सौरभ के दिल पर चाकू से तीन वार, साल में 1800 पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर नहीं भूल पा रहे मंजर

4 of 16
किसके नाम का सिंदूर पहन रही है मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
धड़ से अलग थी गर्दन, कलाइयों से दोनों हाथ
पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सीय टीम ने बताया कि एक साल में मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी में 1500 से 1800 पोस्टमार्टम होते हैं, जिनमें से 700 से 800 पोस्टमार्टम में वे लोग शामिल रहते हैं। सौरभ के शव के बारे में उन्होंने बताया कि यह अपने तरह का अजीब शव था, जो पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। शुरू में तो लगा सामान्य शव होगा, मगर ऐसा नहीं था। शव देखकर चौकना लाजिमी था, क्योंकि गर्दन धड़ से अलग कटी थी। कलाइयों से दोनों हाथ कटे थे। बाकी धड़ अलग था।
विज्ञापन

5 of 16
कातिल साहिल - फोटो : अमर उजाला
दिल के अंदर तक थे चाकू के वार
उन्होंने बताया कि शरीर को छोटा करने के लिए पैर पीछे की तरफ मोड़े गए थे, जो इतने सख्त हो गए थे कि उन्हें सीधा नहीं किया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दिल पर वार बहुत जोर लगाकर किए गए हैं, क्योंकि चाकू के वार दिल के अंदर तक थे। करीब डेढ़ घंटे तक पोस्टमार्टम चला। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन

6 of 16
पत्नी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
'बहुत सुंदर लड़का था क्यों मार डाला'
डॉक्टर ने बताया कि हम लोग वर्षों से पोस्टमार्टम करते आ रहे हैं। सामान्य तौर पर किसी शव को देखकर इतनी संवेदना नहीं आती है, लेकिन सौरभ का जिस तरह से कत्ल किया गया, उसे देखकर घर जाने के बाद भी जहन में वही शव घूमता रहा। साथ ही यह ख्याल भी आता रहा कि क्या पत्नी इतनी भी बेरहम हो सकती है। बहुत सुंदर लड़का था...क्यों मार डाला।
विज्ञापन

7 of 16
वह ड्रम जिसमें रखा गया शव - फोटो : संवाद
कटर से काटा गया ड्रम और सीमेंट, तब निकला शव
टीम ने बताया कि शव को ड्रम में डालकर डस्ट और सीमेंट डालकर उसमें ऊपर तक पानी भरा गया था। इससे शव सीमेंट के बीच में जम गया था। हवा न जा पाने के कारण शव सड़ा गला नहीं था, उसमें दुर्गंध भी कम आ रही थी। पोस्टमार्टम हाउस में ड्रम को कटर से काटा गया। फिर जमे हुए सीमेंट को काटा गया। उसमें से शव निकाला गया। इसमें करीब एक घंटा लग गया। इसके बाद पोस्टमार्टम किया गया।

संबंधित वीडियो-

8 of 16
थाना ब्रह्मपुरी में बैठे हत्यारोपी मुस्कान के परिजन - फोटो : संवाद
गूगल सर्च कर लिया नींद का इंजेक्शन
पुलिस का मानना है कि मुस्कान ने गूगल पर सर्च करके नींद का इंजेक्शन डॉक्टर के पर्चे पर लिखकर बाजार से ले लिया। ऐसा भी संभव है। इसके अलावा खैरनगर में मेडिकल स्टोर संचालक, घंटाघर से जहां से ड्रम खरीदा उनके भी बयान पुलिस दर्ज कर लिए हैं। पुलिस वहां की सीसीटीवी फुटेज लेने की भी बात कह रही है।

9 of 16
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद
बाजार से खरीदे दो मुर्गा काटने वाले चाकू
मुस्कान ने मुर्गा काटने वाले दो चाकू शारदा रोड से लिए। वहां भी पुलिस बयान दर्ज कर लिए हैं। इसके अलावा खैरनगर से नींद की गोली और इंजेक्शन बेचने वाले दवा विक्रेता भी बयान दर्ज कर लिए हैं। ड्रम घंटाघर से लिया था, पुलिस की कोशिश है वहां के बयान लेने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी मिल जाए ताकि साक्ष्य मजबूत हो जाए। 

पढ़ें- Meerut Murder Case: सौरभ का शव लंबाई में कम और चौड़ाई में था ज्यादा... चौंके लोग; सबकी जुबां पर था एक ही सवाल 

10 of 16
हत्यारोपी मुस्कान की मां - फोटो : @ANI
मेडिकल स्टोर व ड्रम बेचने वाले कर सकते हैं बड़ा खुलासा
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अब साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जिस डॉक्टर से मुस्कान ने डिप्रेशन बताकर पर्चे पर गोली लिखवाई थी, उस डॉक्टर के बयान दर्ज किए गए हैं। डॉक्टर ने नींद की गोली नहीं लिखने की बात कही है। ऐसे में माना जा रहा है कि गूगल पर देखकर डॉक्टर के पर्चे पर खुद मुस्कान ने नींद की गोली लिखी हो। मेडिकल स्टोर जहां से दवाई ली और ड्रम खरीदा, उनके भी जल्द बयान लिए जाएंगे। जल्द केस को ट्रायल पर लाने की बात भी एसपी सिटी ने कही।

11 of 16
हत्यारोपी मुस्कान के पिता - फोटो : @ANI
मेरठ हत्याकांड में सौरभ की बेटी को पता था राज?
पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ की मां ने चौंकाने वाला दावा किया है कि उसके बेटे की छह साल की बेटी को अपने पिता की मौत के बारे में पता था और उसने कहा था, 'पापा ड्रम में हैं।' हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज करते कर दिया है। वहीं सौरभ राजपूत के शव का पोस्टमार्टम के बाद इंदिरा नगर इलाके में उसके घर लाया गया। बुधवार देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।

12 of 16
Meerut saurabh murder case - फोटो : अमर उजाला
सौरभ की मां का आरोप, मुस्कान के घरवालों को हत्या के बारे में थी जानकारी
मृतक सौरभ के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी के माता-पिता को सौरभ की हत्या के बारे में 18 मार्च से पहले ही पता था। सौरभ की मां रेणु देवी ने दावा किया कि उनकी छह साल की बेटी को भी अपने पिता की मौत के बारे में पता था। वह लोगों से कह भी रही थी कि पापा ड्रम में हैं। 

13 of 16
सौरभ राजपूत की बहन - फोटो : X @ANI
पुलिस ने खारिज किया दावा
हालांकि एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि जब मुस्कान घटना की कहानी परिवार वालों को बता रही थी, तब बेटी शायद वहीं मौजूद रही होगी। लड़की को इस बारे में (पहले से) कुछ भी पता नहीं था। 

14 of 16
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने कबूल किया गुनाह
पुलिस के मुताबिक मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने 4 मार्च को सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या करने की बात कबूल की है। इसके बाद दोनों ने उसके शव को काटा, अंगों को ड्रम में डाला और उसे सीमेंट से सील कर दिया।

15 of 16
साहिल के कमरे से मिलीं ऐसी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
नवंबर से कर रहे थे मर्डर की प्लानिंग
मुस्कान ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अगर वह साहिल के साथ शादी कर लेती तो ससुराल पक्ष और आसपास के लोगों को शक हो जाता कि हमने सौरभ की हत्या कर दी है। मुस्कान का प्लान था कि वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती रहे और जब भी ससुराल और आसपास के लोग पूछें तो बता देंगे कि वह लंदन नौकरी पर गया हुआ है, ताकि उस पर हत्या का शक न जाए। सौरभ की हत्या की प्लानिंग पर नवंबर से काम किया जा रहा था। 
विज्ञापन

16 of 16
साहिल और मुस्कान। - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद साहिल ले गया था सौरभ का सिर अपने घर
सौरभ की हत्या करने के बाद साहिल सिर को अपने घर ले गया। ऐसे में चर्चा है कि तंत्र-मंत्र के लिए तो वह सिर तो नहीं ले गया। एसपी सिटी ने कहा कि इस बिंदु पर अभी पूछताछ नहीं हो सकी है। जल्द ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी तंत्र-मंत्र की बात वायरल हुई थी।

पढ़ें- UP: बिल्ली, बीयर की बोतलें... पेंटिंग्स और सोशल मीडिया पर ऐसे स्टटेस; साहिल शुक्ला का कमरा उगलेगा हर राज!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें