Saurabh Post Mortem Report News: चाकू के तीन वार उसके दिल पर किए गए। इससे दिल क्षतिग्रस्त था। सौरभ का जिस बेरहमी से कत्ल किया गया, उसे देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, चीफ फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ भी हैरत में हैं।
मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बारे में जिस किसी ने भी सुना वह दंग रह गया। अब जांच में सामने आया है कि हत्यारोपियों ने सौरभ को मारने के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल किया वह उन्हें 1.5 से 2 किलोमीटर के दायरे में ही मिल गईं। पुलिस का मानना है कि मुस्कान ने गूगल पर सर्च करके नींद का इंजेक्शन डॉक्टर के पर्चे पर लिखकर बाजार से ले लिया। ऐसा भी संभव है। इसके अलावा खैरनगर में मेडिकल स्टोर संचालक, घंटाघर से जहां से ड्रम खरीदा उनके भी बयान पुलिस दर्ज कर लिए हैं। पुलिस वहां की सीसीटीवी फुटेज लेने की भी बात कह रही है।
विज्ञापन
2 of 19
कातिल साहिल
- फोटो : अमर उजाला
बाजार से खरीदे दो मुर्गा काटने वाले चाकू
मुस्कान ने मुर्गा काटने वाले दो चाकू शारदा रोड से लिए। वहां भी पुलिस बयान दर्ज कर लिए हैं। इसके अलावा खैरनगर से नींद की गोली और इंजेक्शन बेचने वाले दवा विक्रेता भी बयान दर्ज कर लिए हैं। ड्रम घंटाघर से लिया था, पुलिस की कोशिश है वहां के बयान लेने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी मिल जाए ताकि साक्ष्य मजबूत हो जाए।
विज्ञापन
3 of 19
सौरभ हत्याकांड में सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, चीफ फार्मासिस्ट खुद हैरत में
फिल्मों के पोस्टर और सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे फोटो शेयर किए जाते हैं, जिनमें एक दिल बनाकर उसमें तीर घुसा होता है और उससे खून रिस रहा होता है। ठीक ऐसा ही सौरभ के दिल का हाल था। चाकू के तीन वार उसके दिल पर किए गए। इससे दिल क्षतिग्रस्त था। सौरभ का जिस बेरहमी से कत्ल किया गया, उसे देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, चीफ फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ भी हैरत में हैं। दो दिन हो गए, मगर उनके जहन में अब भी सौरभ का शव घूम रहा है।
धड़ से अलग थी गर्दन, कलाइयों से दोनों हाथ
पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सीय टीम ने बताया कि एक साल में मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी में 1500 से 1800 पोस्टमार्टम होते हैं, जिनमें से 700 से 800 पोस्टमार्टम में वे लोग शामिल रहते हैं। सौरभ के शव के बारे में उन्होंने बताया कि यह अपने तरह का अजीब शव था, जो पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। शुरू में तो लगा सामान्य शव होगा, मगर ऐसा नहीं था। शव देखकर चौकना लाजिमी था, क्योंकि गर्दन धड़ से अलग कटी थी। कलाइयों से दोनों हाथ कटे थे। बाकी धड़ अलग था।
विज्ञापन
5 of 19
सौरभ हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
दिल के अंदर तक थे चाकू के वार
उन्होंने बताया कि शरीर को छोटा करने के लिए पैर पीछे की तरफ मोड़े गए थे, जो इतने सख्त हो गए थे कि उन्हें सीधा नहीं किया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दिल पर वार बहुत जोर लगाकर किए गए हैं, क्योंकि चाकू के वार दिल के अंदर तक थे। करीब डेढ़ घंटे तक पोस्टमार्टम चला। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
6 of 19
मुस्कान के साथ डांस करता सौरभ
- फोटो : अमर उजाला
'बहुत सुंदर लड़का था क्यों मार डाला'
डॉक्टर ने बताया कि हम लोग वर्षों से पोस्टमार्टम करते आ रहे हैं। सामान्य तौर पर किसी शव को देखकर इतनी संवेदना नहीं आती है, लेकिन सौरभ का जिस तरह से कत्ल किया गया, उसे देखकर घर जाने के बाद भी जहन में वही शव घूमता रहा। साथ ही यह ख्याल भी आता रहा कि क्या पत्नी इतनी भी बेरहम हो सकती है। बहुत सुंदर लड़का था...क्यों मार डाला।
विज्ञापन
7 of 19
Meerut Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
कटर से काटा गया ड्रम और सीमेंट, तब निकला शव
टीम ने बताया कि शव को ड्रम में डालकर डस्ट और सीमेंट डालकर उसमें ऊपर तक पानी भरा गया था। इससे शव सीमेंट के बीच में जम गया था। हवा न जा पाने के कारण शव सड़ा गला नहीं था, उसमें दुर्गंध भी कम आ रही थी। पोस्टमार्टम हाउस में ड्रम को कटर से काटा गया। फिर जमे हुए सीमेंट को काटा गया। उसमें से शव निकाला गया। इसमें करीब एक घंटा लग गया। इसके बाद पोस्टमार्टम किया गया।
8 of 19
Meerut saurabh murder case
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल स्टोर व ड्रम बेचने वाले कर सकते हैं बड़ा खुलासा
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अब साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जिस डॉक्टर से मुस्कान ने डिप्रेशन बताकर पर्चे पर गोली लिखवाई थी, उस डॉक्टर के बयान दर्ज किए गए हैं। डॉक्टर ने नींद की गोली नहीं लिखने की बात कही है। ऐसे में माना जा रहा है कि गूगल पर देखकर डॉक्टर के पर्चे पर खुद मुस्कान ने नींद की गोली लिखी हो। मेडिकल स्टोर जहां से दवाई ली और ड्रम खरीदा, उनके भी जल्द बयान लिए जाएंगे। जल्द केस को ट्रायल पर लाने की बात भी एसपी सिटी ने कही।
9 of 19
प्रेमी साहिल और आरोपी मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ हत्याकांड में सौरभ की बेटी को पता था राज?
पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ की मां ने चौंकाने वाला दावा किया है कि उसके बेटे की छह साल की बेटी को अपने पिता की मौत के बारे में पता था और उसने कहा था, 'पापा ड्रम में हैं।' हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज करते कर दिया है। वहीं सौरभ राजपूत के शव का पोस्टमार्टम के बाद इंदिरा नगर इलाके में उसके घर लाया गया। बुधवार देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
10 of 19
साहिल के कमरे में बनी पेंटिंग
- फोटो : अमर उजाला
सौरभ की मां का आरोप, मुस्कान के घरवालों को हत्या के बारे में थी जानकारी
मृतक सौरभ के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी के माता-पिता को सौरभ की हत्या के बारे में 18 मार्च से पहले ही पता था। सौरभ की मां रेणु देवी ने दावा किया कि उनकी छह साल की बेटी को भी अपने पिता की मौत के बारे में पता था। वह लोगों से कह भी रही थी कि पापा ड्रम में हैं।
11 of 19
साैरभ् के घर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने खारिज किया दावा
हालांकि एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि जब मुस्कान घटना की कहानी परिवार वालों को बता रही थी, तब बेटी शायद वहीं मौजूद रही होगी। लड़की को इस बारे में (पहले से) कुछ भी पता नहीं था।
12 of 19
साैरभ, पुलिस गिरफ्त में पत्नी मुस्कान व प्रेमी साहिल
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने कबूल किया गुनाह
पुलिस के मुताबिक मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने 4 मार्च को सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या करने की बात कबूल की है। इसके बाद दोनों ने उसके शव को काटा, अंगों को ड्रम में डाला और उसे सीमेंट से सील कर दिया।
13 of 19
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद साहिल ले गया था सौरभ का सिर अपने घर
सौरभ की हत्या करने के बाद साहिल सिर को अपने घर ले गया। ऐसे में चर्चा है कि तंत्र-मंत्र के लिए तो वह सिर तो नहीं ले गया। एसपी सिटी ने कहा कि इस बिंदु पर अभी पूछताछ नहीं हो सकी है। जल्द ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी तंत्र-मंत्र की बात वायरल हुई थी।
14 of 19
मृतक सौरभ कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
ब्लिंकिट से ऑनलाइन मंगाई थी ब्लीच
हत्या करने से पहले डिलिवरी कंपनी ब्लिंकिट से ऑनलाइन ब्लीच मंगाई गई थी। हत्या करने के बाद पूरे कमरे और बाथरूम में खून हो गया था, जिसको ब्लीच से साफ किया गया। जोमेटो और स्वीगी से भी खाने का आर्डर मुस्कान अपने और साहिल के लिए मंगाया करती थी। रोजाना करीब आठ से दस डिलीवरी ब्वॉय आया करते थे। मुस्कान और साहिल बाहर का खाना अधिक पसंद करते हैं।
15 of 19
वह ड्रम जिसमें रखा गया शव
- फोटो : संवाद
सड़-गल चुका था शव
जिस तरह से सीमेंट और डस्ट का घोल ड्रम में डाला, उससे शव सड़ गल भी गया था। दरअसल तीन मार्च को हत्या की गई थी, जिसके कारण शव की स्थिति खराब हो गई थी।
16 of 19
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या के बाद मौके पर पुलिस
- फोटो : संवाद
मुस्कान जान गई थी साहिल की कमजोरी
एसपी सिटी ने बताया कि साहिल अपनी मां को बहुत प्यार करता था, मां के बारे में अक्सर मुस्कान से बातचीत किया करता था। साहिल की कमजोरी मुस्कान समझ गई और वह बार-बार फर्जी आईडी से मैसेज कर साहिल को सौरभ का हत्या करने की बात लिखती थी। स्नैप चैट पर मुस्कान ने सौरभ की भी फर्जी आईडी बना रखी थी। सौरभ की आईडी से मुस्कान लिखा करती थी कि मेरे मां-बाप मुझे मारना चाहते हैं, ताकि लोग समझें कि सौरभ लिख रहा है और सौरभ की हत्या के बाद उसके परिजनों को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराएं और मुस्कान व साहिल बच जाएं।
17 of 19
हत्यारोपी मुस्कान के पिता
- फोटो : @ANI
शिमला में पति-पत्नी बनकर लिया था कमरा
शिमला में मुस्कान और साहिल ने खुद को पति पत्नी बताकर होटल में कमरा लिया था, क्योंकि बिना पति-पत्नी के दरअसल होटल में कमरा नहीं मिल रहा था।
18 of 19
हत्यारोपी मुस्कान की मां
- फोटो : @ANI
अत्यंत जघन्य श्रेणी में आता है यह अपराध
इस तरह के प्रकरण और अपराध की प्रणाली जिसे मोडस ऑपरेंडी कहा जाता है यह अत्यंत जघन्य श्रेणी में आता है। ब्रह्मपुरी पुलिस को इस प्रकरण में जल्द चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश की जाएगी। अच्छी पैरवी करवा कर आरोपी साहिल और मुस्कान को कठोर सजा दिलाई जाएगी। - कलानिधि नैथानी, डीआईजी, मेरठ रेंज।
नवंबर से कर रहे थे मर्डर की प्लानिंग
मुस्कान ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अगर वह साहिल के साथ शादी कर लेती तो ससुराल पक्ष और आसपास के लोगों को शक हो जाता कि हमने सौरभ की हत्या कर दी है। मुस्कान का प्लान था कि वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती रहे और जब भी ससुराल और आसपास के लोग पूछें तो बता देंगे कि वह लंदन नौकरी पर गया हुआ है, ताकि उस पर हत्या का शक न जाए। सौरभ की हत्या की प्लानिंग पर नवंबर से काम किया जा रहा था।