फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Murder Case: पहले बातचीत, फिर कनपटी से सटाकर मार दी गोली, ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए बदमाश फरार

Sat, 11 Feb 2023 11:54 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Murder Case : बदमाशों ने पहले स्टोर संचालक से बातचीत की और फिर कनपटी से सटाकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बदमाशों ने रेकी के बाद साजिद की हत्या की है। वारदात से 10 मिनट पहले मेडिकल स्टोर पर 5-6 युवकों के साथ साजिद बातचीत कर रहे थे। बाइक स्टोर के सामने खड़ी करके दो बदमाश आए और साजिद से एक-दो मिनट बात की और फिर उसकी कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े तो बदमाश ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए बाइक पर सवार होकर भाग गए। 

विज्ञापन


वहीं घटनाक्रम की जानकारी के बाद थाना पुलिस अंदेशा लगा रही है कि दोनों बदमाश पहले से साजिद को जानते होंगे। साजिद को सिर, पेट और कमर में तीन गोली लगनी बताई हैं।

सीओ कोतवाली अमित कुमार राय के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने अभी किसी से रंजिश होना नहीं बताया है। घटनास्थल पर कोई लड़की का मामला तो कोई साजिद से रंजिश रखने की बात बता रहा था। मेडिकल स्टोर को खोले सिर्फ चार महीने ही हुए थे, जिसे लेकर कई लोग साजिद से रंजिश रखने लगे थे।

विज्ञापन

इन सभी बिंदुओं को देखते हुए पुलिस ने साजिद सहित कई संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकालने की बात कही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेडिकल स्टोर पर घटनाक्रम से 10 मिनट पहले युवक बैठे थे। वह दोनों बाइक से कई बार स्टोर के सामने से गुजरे हैं।

लिसाड़ीगेट से अस्पताल तक हंगामा
घटना के बाद लिसाड़ीगेट से लेकर जिला अस्पताल तक पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। पुलिस लोगों को समझाती रही कि हंगामा मत करो, बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज देंगे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। रात में पुलिस ने पांच सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें दोनों बदमाश नहीं दिखे।
विज्ञापन

पीछा किया तो गोली मार देंगे
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते भाग रहे थे। स्थानीय लोगों ने बाइक से उनका पीछा शुरू किया। बदमाश ने कहा कि भाग जाओ, पीछा किया तो गोली मार देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें