इन सभी बिंदुओं को देखते हुए पुलिस ने साजिद सहित कई संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकालने की बात कही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेडिकल स्टोर पर घटनाक्रम से 10 मिनट पहले युवक बैठे थे। वह दोनों बाइक से कई बार स्टोर के सामने से गुजरे हैं।
लिसाड़ीगेट से अस्पताल तक हंगामा
घटना के बाद लिसाड़ीगेट से लेकर जिला अस्पताल तक पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। पुलिस लोगों को समझाती रही कि हंगामा मत करो, बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज देंगे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। रात में पुलिस ने पांच सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें दोनों बदमाश नहीं दिखे।
पीछा किया तो गोली मार देंगे
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते भाग रहे थे। स्थानीय लोगों ने बाइक से उनका पीछा शुरू किया। बदमाश ने कहा कि भाग जाओ, पीछा किया तो गोली मार देंगे।