गुरुवार को उत्तमवीर के भाई का दोस्त जयसिंहपुर बहसूमा निवासी आकाश उनके घर आया और उसने बताया कि गांव के अक्षय (25) पुत्र जितेंद्र और उसके दोस्त शुभम (26) निवासी खेड़ी मवाना ने उत्तमवीर को मारकर शव गन्ने के खेत में दबा दिया है।
आकाश ने बताया कि अक्षय और शुभम ने उसे शव दफनाते हुए बनाया गया वीडियो दिखाया है। परिजनों ने गांव वालों के साथ गन्ने के खेत में तलाश की तो शुक्रवार को बुरी तरह से गला हुआ शव बरामद हो गया। इसका पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शादी में हुआ था विवाद, भांग पीने के बाद बनाई प्लानिंग
एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि आरोपी अक्षय ने बताया कि एक शादी समारोह में उसका उत्तमवीर से विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों में रंजिश हो गई थी। दोनों में जहां भी आमना-सामना होता था तो वे गुस्से में आ जाते थे। कुछ दिन पहले भांग पीने के दौरान अक्षय ने दोस्त शुभम से कहा कि उत्तमवीर को गांव में आने पर मारना है।
दोनों ने पूरी योजना बना ली। उत्तमवीर जब गांव आया तो शुभम उसे मिला। उसने कहा कि बहुत अच्छी भांग लाया हूं, चलो जंगल में पीते हैं। इसके बाद तीनों ने जंगल में टयूबवेल पर भांग पी। थोड़ा नशा होने के बाद अक्षय ने तमंचे से गोली मारकर उत्तमवीर की हत्या कर दी। शव को गन्ने के खेत में गड़्ढा खोदकर दबा दिया। बाद में इसका वीडियो भी बनाया।
एसपी देहात ने बताया कि आकाश भी नशा करता है। वो अक्षय और शुभम के साथ नशा कर रहा था तो उन्होंने मोबाइल में शव गाढ़े जाने के समय का वीडियो दिखाया। इसके बाद आकाश ने उत्तमवीर के परिजनों को इसकी जानकारी दी। अब गुमशुदगी के मामले को हत्या में तरमीम किया गया है।
पिता की हो चुकी है मौत
उत्तमवीर के पिता अजय कुमार की चार साल पहले मौत हो गई गई थी। उसके दो भाई और दो बहनें हैं।