मेरठ में नगर निगम में ठेकेदारी कर रहे बुलंदशहर के अनुपशहर निवासी दिपेश अग्रवाल ने मंगलवार सुबह पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि वह भुगतान न होने से परेशान थे।
मेरठ नगर निगम में मॉडर्न इंजीनियरिंग कंपनी के नाम पर निर्माण कार्य करने वाले अनूपशहर निवासी ठेकेदार दीपेश अग्रवाल ने मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे गंगानगर स्थित किराए के मकान में पंखे पर झूल कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
परिवार वालों का आरोप है कि नगर निगम में लगभग 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्य किए हुए हैं, जिनमें जिला रोड पर लोहिया पार्क मलयाना में नाला निर्माण समेत दर्जन भर से अधिक विकास कार्य किए हुए हैं।
नगर निगम प्रशासन कमीशन खोरी और जांच के नाम पर भुगतान अटका आए हुए हैं। दो दिन पहले भी दीपेश अग्रवाल नगर निगम में पहुंचकर नगर निगम के अधिकारी और निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं से मिले थे।
बताया जा रहा है कि निगम के इंजीनियर और अधिकारियों ने सभी निर्माण कार्यों की जांच के बाद ही भुगतान की बात कहकर टरका दिया था। परिवार के लोगों का यह भी आरोप है कि 3 दिन से दीपेश अग्रवाल काफी टेंशन में थे कारण है कि सभी मजदूर और जिन लोगों से निर्माण सामग्री खरीद खरीदी थी। वह सब अपने भुगतान के लिए तगादा कर रहे थे। उसी डिप्रेशन के चलते दीपेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली है।