मंशा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते अरुण गोविल और उनकी पत्नी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बुधवार को सांसद अरुण गोविल ने अपनी पत्नी श्रीलेखा गोविल समेत निर्जला व्रत रखा। उन्होंने जागृति विहार स्थित मंशा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।
सांसद अरुण गोविल ने मंदिर परिसर में पौधरोपण किया और भंडारा करके प्रसाद वितरण किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन संघर्ष से शक्ति, संस्कार से नेतृत्व और सेवा से समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने राजनीति को विकास की साधना बना दिया है और भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में अद्वितीय कार्य किया है।
भाजपा के मेरठ महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि सांसद अरुण गोविल और उनकी पत्नी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में निर्जला व्रत रखकर यह संदेश दिया गया है कि जब देश का प्रधान सेवक बिना एक दिन अवकाश लिए दिन-रात राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित रहता है, तो हम सभी को भी एक दिन उनके प्रति सम्मान प्रकट करने हेतु व्रत या सेवा का कोई कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में जागृति विहार मंडल अध्यक्ष नरेश विश्वकर्मा, ममता त्यागी, डॉ. बृजेश त्यागी, वार्ड 13 पार्षद रामपाल यादव, वार्ड 18 पार्षद रविंदर, सांसद प्रतिनिधि दीपक गुप्ता, सनी गुप्ता, रोबिन गुर्जर, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
ये भी देखें...
MSME for Bharat: उद्योगों को आगे बढ़ाने और समस्याओं के समाधान पर मेरठ में कल होगा मंथन