फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता शर्मसार: बेटे की लाश को ठेले पर लेकर घूमती रही मां, नहीं पसीजा किसी का दिल, फिर ऐसे हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 06 Sep 2023 01:12 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : यूपी के मेरठ में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक महिला अपने बेटे की लाश को ठेले पर लेकर घूमती रही लेकिन, किसी का भी मदद के लिए दिल नहीं पसीजा। फिर अंतिम संस्कार ऐसे हुआ। 
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी चौराहे पर मंगलवार को आर्थिक तंगी के चलते एक महिला अपने बेटे की लाश घंटों ठेले पर लेकर घूमती रही। महिला ने तेजगढ़ी चौकी इंचार्ज से गुहार लगाई। उनकी मदद से शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

विज्ञापन


तेजगढ़ी चौराहे के निकट मंगलवार को शराब की दुकान से कुछ दूरी पर एक युवक का शव पड़ा था। घंटों तक लोग वहां से गुजरते रहे, किसी ने उस तरफ ध्यान नहीं दिया। दोपहर करीब तीन बजे परिवार के लोग युवक को तलाश करते हुए वहां पहुंचे। बेटे का शव देखकर उसकी मां बिलख पड़ी। जिस पर लोगों की भीड़ जमा हो गई लेकिन, किसी ने मदद का प्रयास नहीं किया।

यह भी पढ़ें: UP: भाजपा नेत्री का दबंग अंदाज, कनपटी पर लगाई पिस्टल, DGP ने लिया एक्शन, पहले भी सुर्खियों में आई थीं ये महिला

विज्ञापन

इस बीच मृतक का छोटा भाई ठेला लेकर आया और शव को उस पर लादकर चल दिया। मां और भाई युवक का अंतिम संस्कार कराने के लिए लोगों के आगे गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। जिसके बाद महिला तेजगढ़ी पुलिस चौकी पहुंची और चौकी इंचार्ज अमित मलिक से मदद की गुहार लगाई। चौकी इंचार्ज की पहल पर लोगों ने अंतिम संस्कार के लिए पैसे इकट्ठा किए। जिसके बाद युवक के शव अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें: पप्पू मर्डर केस: पुलिस के खुलासे पर ग्रामीण हैरान, कपड़े उतारकर जमीन में दबाया था शव, सगे भाइयों ने उगला सच
विज्ञापन

मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई। जो मूलरूप से इटावा का रहने वाला था, लेकिन कई सालों से परिवार को लेकर यहां रह रहा था। अंतिम संस्कार के बाद बचे पैसे परिजनों को दे दिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें