फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरने लगी यूपी के थानों की हालत, अब इन आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस

Thu, 15 Nov 2018 06:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में हाईटेक पुलिसिंग के साथ-साथ अब थानों की सूरत भी बदली जा रही है। साफ सफाई और थानों की बिल्डिंग में निर्माण चल रहा है। इसके जीर्णोद्धार के लिए पैसा स्थानीय गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधियों द्वारा देना बताया गया है। 

विज्ञापन


अपराध शाखा के कार्यालय की बिल्डिंग पुलिस लाइन में बनाई गई। जिसमें साइबर सेल, इंवेस्टीगेशन सहित कई शाखा में तैनात पुलिस वाले बैठते हैं। जिसकी मॉनीटरिंग एसपी क्राइम और एएसपी/सीओ क्राइम करते हैं। पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए कई आधुनिक यंत्र भी लगाए गए। उसके बाद थानों की खस्ता हालत सुधारी गई। एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि सदर बाजार, देहली गेट, हस्तिनापुर, भावनपुर, मुंडाली व किठौर थाने में निर्माण, साफ सफाई, रंगाई-पुताई हो चुकी हैं।

विज्ञापन

जनसहयोग से हुआ सुधार
अन्य थानों में निर्माण चल रहा है। एसएसपी ने बताया कि डीजीपी के निर्देश थे कि थाने बेहतर दिखें। कोई भी अधिकारी औचक निरीक्षण किसी भी थाने का कर सकता है। प्रत्येक थाने में चार-पांच लाख रुपये की लागत आई है। जोकि जन सहयोग से हुआ है। कई सरकारी विभागों ने भी थानों में  जीर्णोद्धार के लिए पैसा खर्च किया है। एसएसपी सभी थानों का खुद निरीक्षण करने में लगे है। थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि वह थानों की सूरत बदलें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें