फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: लापता जेविंद्र का चौथे दिन सोती नदी में मिला शव, बाइक पहले ही नदी किनारे मिली थी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 01 Sep 2026 02:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर में चार दिन से लापता 30 वर्षीय जेविंद्र चौहान का शव सोती नदी में मिला। रविवार को उसकी बाइक नदी किनारे मिली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नदी किनारे जमा पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के झड़का गांव निवासी 30 वर्षीय जेविंद्र चौहान का शव मंगलवार को चौथे दिन सोती नदी में मिला। शव रुपड़ा गांव के जंगल क्षेत्र में नदी के अंदर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


पत्नी से विवाद के बाद मोटरसाइकिल लेकर निकले थे
परिजनों के अनुसार, जेविंद्र शनिवार शाम पत्नी से विवाद के बाद मोटरसाइकिल लेकर घर से निकल गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास और संभावित ठिकानों पर काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

नदी किनारे मिली थी बाइक
रविवार को जेविंद्र की मोटरसाइकिल बामरोली गांव के समीप सोती नदी के किनारे मिल गई थी। बाइक मिलने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद पुलिस और परिवार के लोग लगातार जेविंद्र की तलाश में जुटे रहे।

रुपड़ा के जंगल में मिला शव
मंगलवार को परिजन और अन्य लोग सोती नदी व आसपास के जंगलों में तलाश कर रहे थे। इसी दौरान रुपड़ा के जंगल क्षेत्र में नदी में जेविंद्र का शव दिखाई दिया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। जेविंद्र किन परिस्थितियों में सोती नदी तक पहुंचे, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें