फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू महापंचायत: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कमिश्नरी पहुंचे किसान, राकेश टिकैत भी शामिल, आर-पार की लड़ाई का एलान

Tue, 01 Sep 2026 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कमिश्नरी पार्क पहुंचे हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंच से किसानों को संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
मेरठ में भाकियू की महापंचायत में शामिल किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कमिश्नरी पार्क पहुंचे हैं। किसानों के पहुंचने से आसपास के रास्तों पर ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लग गई हैं। मंच पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंच चुके हैं और किसानों को संबोधित कर रहे हैं।

विज्ञापन


आरती से हुई महापंचायत की शुरुआत
महापंचायत शुरू होने से पहले भगवान श्रीगणेश और मां सरस्वती की आरती की गई। रागिनी अंदाज में भगवान का आगमन कराया गया। इसके बाद धीरे-धीरे किसानों की भीड़ बढ़ने लगी और कमिश्नरी पार्क में महापंचायत का माहौल बनने लगा।

विज्ञापन

भाकियू महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
सिख समाज के किसानों ने की हलवे की सेवा
महापंचायत में पहुंचे सिख समाज के किसानों ने हलवे की सेवा की। उन्होंने किसानों और वहां मौजूद लोगों को हलवा बांटा। इस दौरान सेवा भाव के साथ किसानों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली।

ट्रैक्टर, गद्दे और खाने का सामान लेकर पहुंचे किसान
भाकियू की महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचे। कई किसान अपने साथ कुर्सियां, गद्दे और खाने-पीने का सामान भी लेकर आए हैं। कमिश्नरी पार्क तक पहुंचने वाले रास्तों पर ट्रैक्टरों की कतारें लगी हुई हैं।

भाकियू महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
राकेश टिकैत मंच से कर रहे संबोधित
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंच पर पहुंच चुके हैं और किसानों को संबोधित कर रहे हैं। किसान बिजली, खाद, चीनी की महंगाई और गन्ने के भुगतान समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर महापंचायत में जुटे हैं।

21 जुलाई को सौंपा था मांग पत्र
भाकियू के अनुसार किसानों की समस्याओं को लेकर 21 जुलाई को अपर मंडलायुक्त अमित कुमार को मांग पत्र दिया गया था। संगठन का कहना है कि अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इसी को लेकर महापंचायत में किसानों की मांगें अधिकारियों के सामने रखी जा रही हैं।
विज्ञापन

भाकियू महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
मांग नहीं मानी तो जेल भरो आंदोलन की चेतावनी
भाकियू पहले ही चेतावनी दे चुकी है कि यदि किसानों की सभी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा।

कमिश्नरी क्षेत्र में यातायात डायवर्जन
महापंचायत को देखते हुए कमिश्नरी चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बदली गई है। सुबह 10:30 बजे से शाम छह बजे तक कमिश्नरी चौराहे से कुटी चौराहे के बीच सामान्य वाहनों का आवागमन बंद रखा गया है। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें