मेरठ के गंगानगर में इंचौली थाने के पास दिनदहाड़े बदमाशों ने व्यापारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। हमले में व्यापारी बाल बाल बच गया। बताया गया कि यहां एल्युमिनियम व्यापारी पर बदमाशों ने गोली चलाई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ में एनएच- 119 पर इंचोली थाने के पास बदमाशों ने एल्युमिनियम व्यापारी पर कई राउंड फायर किए। हमले में व्यापारी बाल-बाल बच गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
घटना इंचौली थाने के पास की है। यहां इंचौली निवासी जमील अहमद थाने के पास एल्युमिनियम की फैक्ट्री चलाते है। पीड़ित जमील के मुताबिक शुक्रवार दोपहर में बाइक सवार अज्ञात बदमाश फैक्टरी पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी।
जमील ने मौके से भागकर जान बचाई। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार गए। बतौर जमील पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।