मेरठ में रोहटा थाना क्षेत्र के शाहपुर जौनपुर गांव में शरारती तत्वों ने भोला रोड बने मंदिर में लगी मां काली की मूर्ति खंडित कर दी। वहीं, शरारती तत्वों द्वारा मूर्तियों को खंडित करने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। मंदिर के पुजारी की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, रोहटा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जौनपुर में गुरुवार देर रात शरारती तत्वों ने मंदिर में घुसकर मां काली की मूर्ति खंडित कर दी। इस मामले की जानकारी पुजारी को उस वक्त लगी, जब वे मंदिर में पूजा पाठ करने गए। इस दौरान मूर्ति को खंडित देख उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी।
पुजारी ने पहले ग्रामीणों को इस मामले की जानकारी दी। फिर बाद में डायल-112 व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मूर्ति खंडित किए जाने को लेकर रोष जताया। ग्रामीणों में शरारती तत्वों की करतूत को लेकर आक्रोश फैल गया, जिससे माहौल सांप्रदायिक तनाव पूर्ण हो गया।
यह भी पढ़ें: UP: नर्स की आपबीती सुन उड़े अफसरों के होश, कर्मचारियों ने बार-बार की दरिंदगी, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार