तीन जिंदगियों का दर्दनाक अंत, कलेजा चीर रही ये घटना, हर तरफ पसरा मातम
अमर उजाला
Fri, 23 June 2023
Image Credit : अमर उजाला
सहारनपुर के गंगोह में एक ऐसी घटना हुई, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। वहीं, मां और दो बेटियों की मौत से हर तरफ मातम परसा हुआ है।
Image Credit : अमर उजाला
मोहल्ला टाकान में चचिया सास ने बच्चियों को पीटने से मना किया तो नाराज महिला ने अपनी तीन बेटियों को पानी में जहर मिलाकर पिलाने के बाद स्वयं भी पी लिया।
Image Credit : अमर उजाला
इसके बाद जिला अस्पताल में मां और दो बेटियों की मौत हो गई, जबकि तीसरी बेटी की हालत खतरे से बाहर है।
Image Credit : अमर उजाला
इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Image Credit : अमर उजाला
ये था मामला
गंगोह के कस्बा मोहल्ला टाकान निवासी संजू ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। परिवार में पत्नी ममता और तीन बेटियां थीं।
Image Credit : अमर उजाला
संजू ने बताया कि बुधवार को बच्चों के खेलने के दौरान बेटियां झगड़ा कर रही थीं, ममता ने उनकी पिटाई कर दी।
Image Credit : अमर उजाला
इस पर पड़ोस में रहने वाली उसकी चाची रोमा ने बच्चों की पिटाई का विरोध करते हुए उसे ऐसा करने से रोका। यह बात ममता को चुभ गई। इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।
Image Credit : अमर उजाला
सड़क हादसे में खत्म हुआ परिवार: हादसे में पति-पत्नी, दो बेटों समेत पांच की मौत