फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म मामला: मुकुट महल होटल को सील करने की तैयारी में दिल्ली पुलिस

Thu, 20 Dec 2018 09:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मेरठ में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दिल्ली पुलिस मुकुट महल होटल पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। जो साक्ष्य मिले हैं, उनके आधार पर दिल्ली पुलिस द्वारा होटल को जल्द सील करने का दावा किया जा रहा है। बुधवार देर रात दिल्ली पुलिस और देहली गेट पुलिस ने होटल का रिकॉर्ड खंगाला। जिसमें सामने आया कि कमरा नंबर 112 में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। दिल्ली पुलिस ने रजिस्टर व सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर कब्जे में लेकर होटल मालिक और मैनेजर को नोटिस दिया है। होटल में नाबालिग के साथ युवकों को कमरा कैसे दे दिया गया, इसकी जांच भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


नौ अक्तूबर को होटल में लाए थे किशोरी 
दिल्ली के चांदनी महल थाने में तैनात दरोगा पुष्पेंद्र कुमार के मुताबिक आरोपी शाहरुख निवासी श्यामनगर और उसका दोस्त नौशाद किशोरी को दिल्ली से अगवा कर मेरठ में दिल्ली रोड स्थित होटल मुकुट महल में विगत 9 अक्तूबर को लाए थे। शाहरुख के नाम से कमरा नंबर 112 दो हजार रुपये देकर बुक कराया गया था। रात को रुकने के बाद आरोपी होटल से चले गए थे। 

नोटिस दिया, सील करने की तैयारी 
एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता ने बताया है कि फरार आरोपी नौशाद निवासी लिसाड़ी गेट की तलाश में दिल्ली पुलिस के साथ दबिश दी गई। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। होटल मालिक और मैनेजर को नोटिस दिल्ली पुलिस दे गई है। दिल्ली पुलिस ने होटल में ही कार्रवाई की। उनके कर्मचारियों को बता दिया गया है कि होटल सील करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला 
शाहरुख की दिल्ली की किशोरी से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों एक-दूसरे को मेसेज भेजने लगे। आरोपी शाहरुख किशोरी को अगवा करके मेरठ ले आया। जहां उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी से दुष्कर्म की वारदात की। पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहरुख को पकड़कर दिल्ली पुलिस को सौंपा था। फरार आरोपी नौशाद का घंटाघर के पास जिम है। अब पुलिस उसकी तलाश में लगी है। 

दोनों पर होगी कार्रवाई
होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई होनी है। दिल्ली पुलिस के साथ एसओ देहली गेट होटल में जांच करने गए थे। होटल में किशोरी को लाया गया, इसके प्रमाण पुलिस ने जुटा लिए हैं। -दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें